Rajasthan History : बीकानेर इतिहास | Bikaner Itihaas

Share with friends

Rajasthan History : बीकानेर इतिहास | Bikaner Itihaas – इस भाग में बीकानेर नगर की स्थापना से लेकर 1574 तक के सभी शासकों (राव बीका, राव लूणकरण, राव जैतसी और राव कल्याणमण) का भी विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है |


राव बीका –

  • जोधपुर के संस्थापक राव जोधा के पुत्र राव बीका ने अपने पिता से अलग हो कर |
  • अपने विश्वासपात्र सरदारों के साथ नए राज्य की स्थापना हेतु जांगल प्रदेश में करणी माता के आशिर्वाद से राठौड़ राजवंश की स्थापना की |
  • इन्होने छोटे-बड़े स्थानों और कबीलों को जीतकर जांगल प्रदेश में सन् 1465 ई. में राठौड़ वंश की स्थापना की |
  • उन्होंने 1488 ई. में बीकानेर नगर की स्थापना की और उसे अपनी राजधानी बनाया |
  • अपने राज्य को दूर-दूर तक विस्तृत किया |
  • 1504 ई. में राव बीका का देहांत हो गया |

राव लूणकरण (Bikaner Itihaas) –

  • अपने बडे भाई नरा की मृत्यु के बाद साहसी योद्धा राव लूणकरण बीकानेर की गद्दी पर विराजित हुए |
  • लूणकरण ने अपने पराक्रम से अपने राज्य का पर्याप्त विस्तार किया |
  • जैसलमेर नरेश राव जैतसी को हरा कर उसे संधि करने के लिए बाध्य किया |
  • सन् 1526 इ. में इन्होने नारनौल के नवाब पर आक्रमण कर दिया परन्तु द्यौंसा नामक स्थान पर युद्ध में वे मारे गए |

राव जैतसी (Bikaner Itihaas) –

  • अपने पिता की मृत्यु होने के बाद राव जैतसी ने बीकानेर की बागडोर संभाली |
  • इनके समय में बाबर के पुत्र व लाहौर के शासक कामरान ने सुदृढ़ किले भटनेर को सन् 1534 ई. के आसपास आक्रमण कर अपने अधिकार में कर लिया |
  • इसके बाद कामरान ने बीकानेर पर आक्रमण किया तथा एक बार तो उस पर कब्जा कर लिया|
  • परन्तु राव जैतसी ने 26 अक्टूबर, 1534 को एक मजबूत सेना एकत्रित कर कामरान पर आक्रमण कर दिया|
  • इस आक्रमण से मुग़ल सेना बीकानेर को छोड़ को भाग गयी और राव जैतसी की विजय हुई |
  • इस युद्ध का विस्तृत वर्णन बिठु सुजा द्वारा रचित ‘राव जैतसी रो छंद‘ ग्रन्थ में मिलता है |
  • सन् 1541 ई. में जोधपुर शासक राव मालदेव ने बीकानेर पर आक्रमण किया, जिसमे राव जैतसी की मृत्यु हो गई |
  • बीकानेर पर राव मालदेव का अधिकार हो गया | Bikaner Itihaas
  • सन् 1544 ई. में शेरशाह सुरी ने मालदेव को गिरी सुमेल के युद्ध में हरा दिया, इसमें राव जैतसी के पुत्र कल्याणमल ने शेरशाह सुरी की सहायता की थी |
  • शेरशाह ने बीकानेर का राज्य राव कल्याणमल को दे दिया |

राव कल्याणमल –

  • राव मालदेव की पराजय के बाद सन् 1544 ई. में राव कल्याणमल बीकानेर के शासक बने |
  • ये बीकानेर के पहले शासक थे, जिन्होंने सन् 1570 ई को अकबर के दरबार में उपस्थित होकर उनकी अधीनता स्वीकार की|
  • इन्होने मुगलों से वैवाहिक सम्बन्ध भी बनाये थे
  • इन्होने अपने पुत्र पृथ्वीराज, जो उच्च कोटि का कवि एंव विष्णु भक्त था को अकबर की सेवामे भेज दिया |
  • ‌वह अकबर के नवरत्न में से एक था |
  • इसी पृथ्वीराज ने ‘बेलि किसन रुक्मणी री‘ नामक प्रसिद्ध ग्रन्थ की रचना की थी |
  • अकबर ने नागौर दरबार के बाद सन् 1572 ई. राव कल्याणमल के पुत्र रायसिंह को जोधपुर की देखरेख के लिए नियुक्त कर दिया | Bikaner Itihaas
  • सन् 1574 ई. में राव कल्याणमल की मृत्यु हो गयी |

FAQ :

1. राव बीका किस के पुत्र थे?

ANS. जोधपुर के संस्थापक राव जोधा के पुत्र थे |

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

2. जांगल प्रदेश में राठौड़ वंश की स्थापना कब और किसने की थी?

ANS. जांगल प्रदेश में राठौड़ वंश की स्थापना 1465 ई. में की थी |

3. बीकानेर की स्थापना कब और किसने की थी?

ANS. बीकानेर की स्थापना राव बीका ने 1488 ई.में की थी|

4. राव जैतसी रो छंद की रचना किस ने की थी ?

ANS. इसकी रचना बिठू सुजा ने की थी |

5. प्रसिद्ध ग्रन्थ बेलि किसन रुक्मणी री की रचना किसने की थी?

ANS. राव कल्याणमल के पुत्र राव पृथ्वीराज ने की थी |

Read Also :

Leave a Comment