Guru Govind Giri Ka Bhagat Aandolan | गुरु गोविन्द गिरि का भगत आन्दोलन

Share with friends

Guru Govind Giri Ka Bhagat Aandolan | गुरु गोविन्द गिरि का भगत आन्दोलन – इस भाग में Guru Govind Giri Ka Bhagat Aandolan के बारे में तथा वहाँ आयोजित होने वाले मेले के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त होगी |


गुरु गोविन्द गिरि का भगत आन्दोलन –

  • गोविन्द गिरि द्वारा राजस्थान के डुंगरपुर व बाँसवाड़ा की सदियों से शोषित व उत्पीड़ित भील जनजाति को संगठित किया।
  • उनमें सामाजिक जागृति व नवजीवन के संचार हेतु चलाये गये आंदोलन को ही भगत आंदोलन के नाम से जाना जाता है।
  • उन्होंने एक ओर इन जातियों में व्याप्त सामाजिक बुराइयों व कुरीतियों को दूर करने का प्रयत्न किया
  • दूसरी ओर उनको अपने मूलभूत अधिकारों का अहसास कराया।
  • इस हेतु गुरु गोविन्द गिरि ने 1883 में ‘सम्प सभा‘ की स्थापना की।
  • रियासत ने सम्प सभा की धार्मिक और सामाजिक भावना को नहीं समझा।
  • इसे एक ऐसा विद्रोही संगठन माना जो एक पृथक भील राज्य स्थापित करने के लिए गठित किया गया था।
  • अतः रियासतों व जागीरदारों ने इसे कुचलने का प्रयास किया।
  • गुरु गोविन्द गिरि की शिक्षाओं व विचारों से भीलों में नवचेतना व जागृति की लहर आयी और वे अन्याय का मुकाबला करने के लिए कटिबद्ध हो गए
  • गुरु ने मानगढ़ पहाड़ी को अपना कार्यस्थल बनाया।
  • 17 नवंबर, 1913 को हजारों आदिवासी भील मानगढ़ पहाड़ी पर एकत्रित हुए थे।
  • तब सैनिक टुकड़ियों ने मशीनगनों से भयंकर फायरिंग की, जिसमें करीब 1500 भील मारे गए।
  • गुरु गोविन्द गिरि को गिरफ्तार कर आंदोलन को दबा दिया गया।
  • मानगढ़ में गुरु की स्मृति में एक चबूतरा बना हुआ है जहाँ प्रतिवर्ष एक मेला भरता है।
  • 17 नवम्बर, 2012 को यहाँ मुख्यमंत्री ने इस शहादत के शताब्दी समारोह की शुरुआत की।
  • गुरु गोविन्द गिरि की प्रतिमा का अनावरण किया।

FAQ (Guru Govind Giri Ka Bhagat Aandolan) –

1. सम्प सभा की स्थापना कब और किसने की थी

ANS. गुरु गोविन्द गिरि ने 1883 में ‘सम्प सभा’ की स्थापना की।

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

2. गुरु गोविन्द गिरि ने अपना कार्यस्थल किस जगह को बनाया ?

ANS. गुरु ने मानगढ़ पहाड़ी को अपना कार्यस्थल बनाया।

3. मानगढ़ पहाड़ी पर आदिवासियों का सम्मलेन कब हुआ ?

ANS. 17 नवंबर, 1913 को मानगढ़ पहाड़ी पर आदिवासियों का सम्मलेन हुआ।

4. गुरु गोविन्द गिरि की प्रतिमा का अनावरण कब किया गया और किसने किया था ?

ANS. 17 नवम्बर, 2012 को यहाँ मुख्यमंत्री ने गुरु गोविन्द गिरि की प्रतिमा का अनावरण किया।

5. गोविन्द गिरि ने राजस्थान के किस जगह के आदिवासियों को संगठित किया ?

ANS. गोविन्द गिरि द्वारा राजस्थान के डुंगरपुर व बाँसवाड़ा की सदियों से शोषित व उत्पीड़ित भील जनजाति को संगठित किया।

Read Also :

Leave a Comment