हिंदी लोकोक्तियाँ और कहावतों से सम्बंधित महत्तवपूर्ण प्रश्न REET 2022

Share with friends

हिंदी लोकोक्तियाँ और कहावतों से सम्बंधित महत्तवपूर्ण प्रश्न REET 2022 :- इसमें आपको हिंदी व्याकरण के एक मजेदार विषय Hindi Lokoktiyan Or Kahawaten पर प्रश्न देखने को मिलेंगे जो की आपको परीक्षा में आने वाले इस टॉपिक के प्रश्नों का स्तर बतायेंगे।


लोकोक्तियाँ और कहावतों से सम्बंधित महत्तवपूर्ण प्रश्न ( Hindi Lokoktiyan Or Kahawaten )

  1. जैसी करनी, वैसी भरनी का अर्थ है –
    1. कार्य के अनुसार परिणाम मिलता है
    2. जो जितना उधार लेता है, उसे उतना ही लौटाना पड़ता है
    3. बुरे काम का बुरा परिणाम होता है
    4. अच्छा फल चाहने वाले को बुरा काम छोड़ देना चाहिए
  2. चमड़ी जाए, पर दमड़ी न जाए का अर्थ है –
    1. पैसा हि माँ-बाप दोनों
    2. अत्यधिक कंजूस होना
    3. मक्खीचूस होना
    4. जान चली जाए पर पैसा न जाए
  3. अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत का अर्थ है –
    1. समय रहते काम करना चाहिए
    2. समय पर काम न करने के बाद पछताना पड़ता है
    3. नष्ट फसल की रखवाली बेकार है
    4. अपने सामन की रक्षा पहले ही करनी चाहिए
  4. छछूंदर के सर में चमेली का तेल का अर्थ है –
    1. दान के लिए सुपात्र न होना
    2. गंजे व्यक्ति के सर पर सुगन्धित तेल लगाना
    3. बिलकुल अनपढ़ व्यक्ति को धन मिलना
    4. अयोग्य व्यक्ति को अच्छा पद मिलना
  5. माँगे भीख गाँव की जमा का अर्थ है –
    1. अपनी असलियत भूलकर बात करना
    2. भीख मांगकर गुजारा करना
    3. ग्राम समाज की भलाई करना
    4. इनमे से कोई नहीं
  6. कोई इर घाट तो कोई बीर घाट का अर्थ है –
    1. बार बार कथन बदलना
    2. ताल-मेल न होना
    3. तितर-बितर होना
    4. बहुत चालाक होना
  7. अपनी डफली अपना राग का अर्थ है ?
    1. स्वतंत्र होना
    2. अपना दुखड़ा रोना
    3. संगठन का अभाव
    4. सबका अपने अपने मन के अनुसार चलना
  8. हंसुए के ब्याह में खुरपी का गीत का अर्थ है –
    1. शादी का गीत गाना
    2. जश्न मनाना
    3. असंगत बातें करना
    4. निचले स्तर का कार्य करना
  9. जाके पाँव न फटे बिवाई सो क्या जाने पीर पराई का अर्थ है –
    1. दयालु होना
    2. कठोर होना
    3. दुसरे के कष्ट को अनुभव नकरना
    4. जिसके उपर बित्तती है वही जानता है
  10. जस दूल्हा तस बनी बराता का अर्थ है –
    1. संगठन से हि कार्य सिद्ध होता है
    2. सुन्दर वस्तु के साथ ही सुन्दर वस्तु का मेल होना
    3. सभी साथी एक ही जैसे
    4. बेढंगा होना
  11. आडम्बर बहुत, किन्तु वास्तविकता कुछ नहीं के लिए सही लोकोक्ति है –
    1. आँख का अंधा नाम नयनसुख
    2. ऊँची दुकान फीका पकवान
    3. ऊंट के मूह में जीरा
    4. खोदा पहाड़ निकली चुहिया
  12. —— के अंधे को हरा ही हरा नजर आता है-
    1. बचपन
    2. सावन
    3. बात
    4. आँख
  13. पुचकारा कुत्ता सिर चढ़े का अर्थ है –
    1. पुचकारने पर कुत्ता भि प्यार दिखाता है
    2. ओछे लोग मूँह लगाने पर अनुचित लाभ उठाते हैं
    3. ओछे लोग हि इस जमाने में तरक्की कर सकते हैं
    4. नगण्य व्यक्ति को कभी अपमानित नहीं करना चाहिए
  14. एक और एक ग्यारह होते हैं का अर्थ है –
    1. संसार में सब संभव है
    2. भीड़ में बल है
    3. .गणित में विद्या निपुणता प्राप्त करना
    4. संगठन में शक्ति है
  15. काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती का अर्थ है –
    1. बुरे दिन हमेशा नहीं रहते
    2. लकड़ी का बर्तन अग्नि से जल सकता है
    3. छल-कपट का व्यवहार हमेशा नहीं चलता
    4. दुर्भाग्य की मार बार-बार नहीं होती
  16. टूट चाप नाहिं जुरै रिसाने का अर्थ है –
    1. टूटा धनुष क्रोध करने से नहीं जुड़ता
    2. चिन्ता छोडो सुख से जिओ
    3. नुकसान के लिए परेशान नहीं होना चाहिए
    4. नुंकसान हो जाने पर क्रोध करना व्यर्थ है
  17. कुम्हार अपना हि घड़ा सराहता है का अर्थ है –
    1. कुम्हार अपना हि घड़ा सराहता है का अर्थ है.
    2. अपनी बनाई हुई वस्तु सबको अच्छी लगती है
    3. किसी को बोलने नहीं देना Hindi Lokoktiyan Or Kahawaten
    4. दूसरों की वस्तु को तुच्छ समझना
  18. आये थे हरि भजन को ओटन लगे कपास का अर्थ है –
    1. हरि भक्ति का मार्ग कठिन होता है
    2. उदेश्य की प्राप्ति में असफल होना
    3. किसी कार्य विशेष की उपेक्षा कर किसी अन्य कार्य में लग जाना
    4. ईश्वर भक्ति को छोड़कर व्यापार में लग जाना
  19. उधो का लेना न माधो को देना का अर्थ है –
    1. अपने काम से काम रखना
    2. भक्ति भाव से दूर रहना
    3. हिसाब साफ़ रखना
    4. सबसे अलग रहना
  20. उपाय वही जो सफल और श्रेष्ठ है जिसका लोहा विरोधी को भी मानना पड़े –
    1. आधा तीतर आधा बटेर
    2. चमत्कार को नमस्कार
    3. जादू वही जो सिर चढ़कर बोले
    4. इनमे से कोई नहीं

परीक्षा से सम्बंधित सभी खबर से जुड़े रहने के लिए हमारे ग्रुप को ज्वाइन करो –

इनको भी पढ़ें :-

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

Leave a Comment