राजस्थान भूगोल : पूर्वी राजस्थान की प्रमुख नदियाँ | Purvi Rajasthan Ki Pramukh Nadiyan

Share with friends

राजस्थान भूगोल : पूर्वी राजस्थान की प्रमुख नदियाँ | Purvi Rajasthan Ki Pramukh Nadiyan – इस POST में आपको पूर्वी राजस्थान की प्रमुख नदियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी |


पूर्वी राजस्थान की प्रमुख नदियाँ | Purvi Rajasthan Ki Pramukh Nadiyan –

साबी नदी –

  • उद्गम – जयपुर व सीकर की सीमा पर सेवर की पहाड़ियों ( जयपुर ) से |
  • बहाव क्षेत्र – जयपुर, अलवर की बानुसर, बहरोड़, किशनगढ़ बास, मंडावर व तिजारा तहसील मे बहने के बाद हरियाणा में गुडगाँव से कुछ दूर बह कर पटौदी के उत्तर में भूमि में विलीन हो जाती है |
  • साबी नदी वर्षा ऋतू में अपनी विनाशलीला के लिए प्रसिद्ध है|

बाणगंगा नदी ( Purvi Rajasthan Ki Pramukh Nadiyan )-

  • उद्गम – जयपुर में बैराठ की पहाड़ियों से |
  • सहायक नदियाँ – गुमटी नाला, सूरी नदी व पलोसन नदी |
  • इसकी लम्बाई 240 किमी है|
  • यह जयपुर, दौसा भरतपुर में बहकर उत्तरप्रदेश के फतेहाबाद के पास यमुना में मिल जाती है|

गंभीर नदी –

  • उद्गम – करौली तहसील, करौली |
  • बहाव क्षेत्र करौली, सवाईमाधोपुर व भरतपुर में बहकर उत्तरप्रदेश में प्रवेश करती है तथा वापिस धौलपुर में बहकर उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले में यमुना में मिल जाती है|
  • सहायक नदियाँ – पांचना, सेसा, खेर व पार्वती |
  • खानवा युद्ध इसी नदी के किनारे हुआ था|

पार्वती नदी –

  • उद्गम – करौली जिले की सपोटरा तहसील के छावर गाँव की पहाडियों से |
  • करौली से निकल कर धौलपुर में गंभीरी नदी मे मिल जाती है|
  • धौलपुर में अंगाई गाँव के पास इस नदी पर पार्वती बाँध बनाया गया है |
  • सहायक नदियाँ – सेरनी, मेंढका |

मेंथा नदी ( Purvi Rajasthan Ki Pramukh Nadiyan )-

  • जयपुर के मनोहरपुर से निकलकर नागौर में प्रवेश कर सांभर झील में गिरती है |

रूपनगढ़ नदी –

  • अजमेर के नागपहाड़ रिजर्व फारेस्ट से निकलकर सांभर झील में गिरती है|

रुपारेल ( वाराह ) नदी –

  • अलवर जिले के थानागाजी रिजर्व फारेस्ट के उदयनाथ पहाड़ी से निकलकर अलवर और भरतपुर में बहकर कुसुलपुर गाँव में विलुप्त हो जाती है |

FAQ :

1. साबी नदी का उद्गम कहाँ से होता है?

ANS. जयपुर व सीकर की सीमा पर सेवर की पहाड़ियों ( जयपुर ) से |

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

2. पार्वती बाँध किस नदी पर और कहाँ बनाया गया है?

ANS. धौलपुर में अंगाई गाँव के पास पार्वती नदी पर पार्वती बाँध बनाया गया है |

3. बाणगंगा नदी की लम्बाई कितनी है?

ANS. इसकी लम्बाई 240 किमी है|

4. रूपनगढ़ नदी किस स्थल से निकलती है?

ANS. अजमेर के नागपहाड़ रिजर्व फारेस्ट से |

5. खानवा युद्ध किस नदी के किनारे हुआ था?

ANS. गंभीर नदी के किनारे हुआ था |

Read Also :

Leave a Comment