राजस्थान भूगोल : राजस्थान की प्रमुख मीठे पानी की झीलें | Rajasthan Ki Pramukh Mithe Pani Ki Jhilen

Share with friends

राजस्थान भूगोल : राजस्थान की प्रमुख मीठे पानी की झीलें – इस भाग मे आपको Rajasthan Ki Pramukh Mithe Pani Ki Jhilen विस्तृत जानकारी मिलेगी, जो की आपको सफलता की राह मे मदद करेगी |


राजस्थान की प्रमुख मीठे पानी की झीलें ( Rajasthan Ki Pramukh Mithe Pani Ki Jhilen ) –

जयसमन्द झील –

  • यह उदयपुर में है |
  • इसका निर्माण 1687-1691 के दौरान उदयपुर के महाराजा जयसिंह ने इसका निर्माण करवाया |
  • इसका निर्माण गोमती नदी पर बाँध बनाकर किया गया है |
  • यह ताजे मीठे पानी की एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है |
  • इस झील में 7 बड़े टापू है, जिस में भील और मीणा जाति के लोग रहते है |
  • ‘ बाबा का भागडा ‘ इस झील में स्थित सबसे बड़ा टापू है |
  • इसमें स्थित एक टापू का नाम ‘प्यारी’ है |
  • इसे ढेबर झील भी कहते है |
  • इस झील से दो नहरें निकलती है – 1. श्यामपूरा, 2. भाट नहरें |

राजसमन्द झील ( Rajasthan Ki Pramukh Mithe Pani Ki Jhilen ) –

  • कांकरौली ( राजसमंद ) में स्थित है |
  • यह झील 6.5 किमी लम्बी और 3 किमी चौड़ी है |
  • इसका निर्माण 1662 ई. में महाराणा राजसिंह ने करवाया |
  • इस झील में गोमती नदी गिरती है |
  • नौचोकी की पाल – राजसमन्द की उत्तरी पाल, यहाँ 25 शिलालेखों पर राज प्रशस्ति उत्कीर्ण है, जिसमे मेवाड़ का इतिहास संस्कृत भाषा में लिखा हुआ है |

पिछोला झील –

  • उदयपुर के पश्चिम में पिछोला गाँव के निकट निर्मित है |
  • 14 वीं सदी के अंत में राणा लाखा के काल में एक बंजारे द्वारा करवाया गया था |
  • इस के किनारे उदयपुर महाराणाओं के महल ( सिटी पैलेस ) बने हुए है |
  • महाराणा उदयसिंह ने इस की मरम्मत करवाई थी |
  • इस में दो टापू है, जिन पर जगमंदिर और जगनिवास महल है |
  • ख़ुर्रम ( शाहजहाँ ) ने विद्रोही दिनों में यहीं आकर शरण ली थी |
  • वर्तमान में इस महलों में लैक पैलेस संचालित है |

फ़तेहसागर झील –

  • उदयपुर में स्थित है |
  • राणा फतेहसिंह द्वारा 1888 में पुन: निर्मित |
  • प्रारम्भ में इस तालाब को महाराणा जयसिंह ने सन् 1687 में थुर के तालाब के साथ ही बनवाया था |
  • यह नहर द्वारा पिछोला झील से जुडी हुयी है |
  • इसके बाँध की नींव का पत्थर ड्यूक ऑफ़ कनॉट द्वारा रखा जाने के कारण इस बांध का कनॉट बाँध है तथा झील फतेहसागर के नाम से प्रसिद्ध है |
  • इसमें एक टापू पर सौर वेधशाला स्थित है |

अन्य प्रमुख मीठे पानी की झीले –

उदयसागर झील ( Rajasthan Ki Pramukh Mithe Pani Ki Jhilen ) –

  • महाराणा उदयसिंह द्वारा 1559 से 1564 ई. तक की अवधि में निर्मित की गयी थी |
  • आयड नदी इसी में गिरती है तथा इस के बाद से उस का नाम बेडच हो जाता है |

नक्की झील –

  • माउंट आबू , सिरोही में रघुनाथ जी मंदिर के पास स्थित झील |
  • यह राजस्थान की सबसे ऊँची झील है |
  • टॉड रॉक और नन रॉक यहाँ स्थित विशाल चट्टानें है |
  • जनश्रुति के अनुसार इसका निर्माण देवताओं द्वारा अपने नाखूनों से खोद कर किया गया है |

आनासागर झील –

  • अजमेर में स्थित है |
  • इसका निर्माण पृथ्वीराज चौहान के दादा अरणराज ने सन् 1137 में करवाया था |
  • इसके किनारे सम्राट जहाँगीर ने दौलत बाग़ ( सुभाष उद्यान ) का निर्माण करवाया है |
  • यंही पर शाहजहाँ से संगमरमर की बारहदरी का निर्माण करवाया |
  • इसमें बांडी नदी का पानी आता है |

फॉयसागर झील –

  • अजमेर में स्थित |
  • इस झील का निर्माण अंग्रेज इंजीनियर फॉय के निर्देशन में अकाल राहत कार्य के दौरान किया गया था |
  • बांडी नदी का पानी रोक कर इसका निर्माण किया गया था |
  • इसका पानी आनासागर में आता है |

पुष्कर झील –

  • अजमेर से उत्तर-पश्चिम में 11 किमी दूर पुष्कर में स्थित एक पवित्र झील है |
  • यहाँ हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा को विशाल मेला भरता है |
  • यह हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है |
  • पुष्कर को सभी भारतीय हिन्दू तीर्थों में श्रेष्ठ माना गया है |
  • इसके पास ही विश्वप्रसिद्ध ब्रम्हा मंदिर स्थित है |

सिलीसेढ़ झील –

  • अलवर जिले में स्थित है |
  • अलवर-जयपुर सडक-मार्ग पर स्थित है |
  • यहाँ 1845 ई. में अलवर के महाराजा विनयसिंह ने अपनी रानी हेतु एक शाही महल व लोज बनवाया था, जो आज लैक पैलेस होटल के रुप मे चल रहा है |
  • सरिस्का अभ्यारण्य यहीं पर स्थित है |

कोलायत झील –

  • बीकानेर जिले के कोलायत कस्बे में |
  • यहाँ कपिल मुनि की तपोभूमि आश्रम स्थित है |
  • यहाँ प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा को मेला भरता है |

बालसमंद झील –

  • जोधपुर में स्थित है |
  • इस झील का निर्माण सन् 1159 में प्रतिहार शाषक बालक राव ने करवाया था |

FAQ :

1. जयसमन्द झील का निर्माण किस नदी पर बाँध बनाकर किया गया है ?

ANS. गोमती नदी पर बाँध बना कर |

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

2. आयड नदी का नाम किस झील के बाद बेडच हो जाता है ?

ANS. उदयसागर झील में गिरने के बाद |

3. नौचोकी की पाल कहाँ स्थित है?

ANS. राजसमन्द झील के किनारे राजसमन्द जिले में स्थित है |

4. जयसमन्द झील के सबसे बड़े टापू का क्या नाम है?

ANS. बाबा का भागरा |

5. ढेबर झील किस झील का नाम है?

ANS. जयसमंद झील का दूसरा है |

Read Also :

Leave a Comment