REET 2022 Level 2 Math Science Best Books List : निश्चित सफलता के लिए इन पुस्तको का अध्ययन जरुर करें

Share with friends

REET 2022 Level 2 Math Science Best Books List : REET 2022 परीक्षा में निश्चित सफलता प्राप्त करने के लिए बेस्ट बुक्स का चयन करना बहुत जरुरी हो जाता है | सही दिशा में और निश्चित पाठ्य सामग्री के साथ जब किसी भी परीक्षा की तैयारी की जाये तो निश्चित तौर पर हम अच्छा स्कोर कर सकते हैं| इसलिए इस पोस्ट में, मैं आपको REET 2022 परीक्षा के लिए Best Books List बताने वाला हूँ जिनका अध्ययन करके आप आगामी परीक्षा में बहुत अच्छा स्कोर कर सकते हो |


पोस्ट लेखक का परिचय

इसी के साथ दोस्तों मैं आपको मेरा थोडा सा परिचय बता दूँ | मेरा नाम राजवीर सिंह (Gharsana, Sri Ganganagr) है | मैंने REET 2021 परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 139 स्कोर किया है | जिसका सारा क्रेडिट सिमित पुस्कत सूची और स्वाध्याय को जाता है | इसलिए इस पोस्ट में बताई गई सभी किताबों को मंगवा कर अभी से REET 2022 परीक्षा की तैयारी शुरू कर देवें | मेरे से अन्य सवाल पूछने के लिए मुझे इन्स्टा पर DM कर सकते हो |

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

REET 2022 Level 2 Math Science Best Books List

1. बाल विकास व शिक्षाशास्त्र के लिए सिखवाल पब्लिकेशन (लेखक– वंदना जोशी) की पुस्कत का ही अध्ययन करें | इस पुस्कत में आपको पूरा पाठ्यक्रम मनोवैज्ञानिक तरीके से क्रमानुसार व्यवस्थित तरीके से मिलता है | प्रत्येक यूनिट के पश्चात उस यूनिट के काफी संख्या में अभ्यास प्रश्न और अन्य परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों का समावेश है | जिन्हें पढने के बाद आपमें एक विशेष प्रकार का आत्मविश्वास आएगा |

2. विज्ञान विषय के लिए कक्षा 6 से 10 तक की राजस्थान बोर्ड की पुस्तको का अध्ययन करें | यंहा भी इस बात का विशेष ध्यान रखें की कक्षा 6 से 8 तक की पुस्तकों को, तो बहुत अच्छे और गंभीरता से पढ़ें क्योंकि विज्ञान विषय में लगभग 23-25 प्रश्न पूछे जाते है (30 में से शेष प्रश्न शिक्षण विधियों के होते है) और इन 23-25 प्रश्नों में से लगभग 18-20 प्रश्न कक्षा 6 से 8 अक की पुस्तकों में से पूछे जाते है |

3. गणित विषय के लिए सृष्टि पब्लिकेशन (किताब का नाम : REET लेवल 2 गणित, लेखक : रामनिवास माथुरिया) किताब का अध्ययन करें | यहाँ इस बात का विशेष ध्यान रखें की इसमें से आपको केवल गणित पाठ्य सामग्री का अध्ययन करना है | गणित शिक्षण विधियों का अध्यन इस पुस्कत में से नहीं करना है |

4. हिंदी व्याकरण के लिए राजस्थान बोर्ड की व्याकरण पुस्तक (हिंदी व्याकरण एवम् रचना प्रबोध कक्षा 9 से 12) का अध्ययन करें |

5. पंजाबी विषय के लिए BSTC द्वितीय वर्ष की पंजाबी पुस्तिका का अध्ययन करें |

6. गणित, विज्ञान, हिंदी और संस्कृत शिक्षण विधियों के लिए कलाम पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित गणित व विज्ञान शिक्षाशास्त्र किताब सर्वश्रेष्ठ है | दोस्तों यकीन मानिये इस किताब को यदि आपने बहुत गंभीरता से पढ़ लिया तो आपका शिक्ष्ण विधियों का कोई भी प्रश्न गलत नहीं होगा |

Buy REET 2022 Math Science Best Books Online

S.No.Book TitleBuy Link
1.Sikhwal reet bal vikas avm sikhsasastra According to New 11 January 2021 updated syllabusBuy
2.Math Science (Kalam Publication) PedagogyBuy
Buy REET 2022 Math Science Best Books Online

Other Important Links

Leave a Comment