राजस्थान के भौतिक प्रदेश : उत्तरी पश्चिमी मरुस्थलीय भाग | Uttari Pashchimi Mrusthaliy Bhag

Share with friends

उत्तरी पश्चिमी मरुस्थलीय भाग | Uttari Pashchimi Mrusthaliy Bhag – इस Post में आपको राजस्थान के भौतिक भाग(उत्तरी पश्चिमी मरुस्थलीय) के बारें में विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी | इसके साथ ही इसमें आपको उत्तरी पश्चिमी मरुस्थलीय भाग की विशेषताएं, प्रदेश में पाई जाने वाली नदियों, जलवायु तथा बालुका स्तूपों आदि के बारे विस्तृत जानकारी मिलेंगी |


उत्तरी पश्चिमी मरुस्थलीय भाग की विशेषता (Uttari Pashchimi Mrusthaliy Bhag) –

  • राज्य के कुल क्षेत्रफल का लगभग 61% भाग है |
  • संपूर्ण थार मरुस्थल का लगभग 62 प्रतिशत क्षेत्र अकेले राजस्थान में है |
  • इस प्रदेश की उत्तर से दक्षिण लम्बाई 640 किमी तथा पूर्व से पश्चिम की लम्बाई 300 किमी है |
  • यह भू-भाग अरावली पर्वतमाला के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम में है |
  • इस प्रदेश में कुल 12 जिलें है – जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जालौर, चुरू, सीकर, झुंझुनू, तथा पाली जिले पश्चमी भाग है |
  • राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 40% भाग इस भाग में निवास करता है |
  • यहाँ की जलवायु शुष्क और अत्यधिक गर्म है |
  • थार मरुस्थल थली या शुष्क बालू का मैदान के नाम से भी जाना जाता है जो ‘ग्रेट पेलियोआर्कटिक अफ्रीकी मरुस्थल’ का पूर्वी भाग है |
  • तापमान गर्मियों में 49° तथा सर्दियों में -3° तक जाता है |
  • मिट्टी – रेतीली बलुई।
  • वर्षा : 20 सेमी से 50 सेमी।
  • अरावली का वृष्टि छाया प्रदेश होने के कारण दक्षिणी-पश्चिमी मानसून (अरब सागर व बंगाल की खाड़ी का मानसून) सामान्यतः यहाँ वर्षा बहुत कम करता है |
  • इसकी समुद्र तल से सामान्य ऊँचाई 200 से 300 मीटर है |
  • न्यून वर्षा कारण इसे शुष्क बालू का मैदान भी कहते हैं |
  • यहाँ टेथिस सागर के अवशेष भी मिलते है |
  • रेत के विशाल बालुका स्तूप इस भू-भाग की प्रमुख विशेषता है |
  • मुख्य फसलें – बाजरा, मोठ व ग्वार |
  • वनस्पति – बबूल, फोग, खेजड़ा, कैर, बेर व सेवण घास आदि |
  • राष्ट्रीय मरु उद्यान – प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण्य | राज्य का सबसे बड़ा वन्य जीव अभयारण्य |
  • यह मरुस्थल विश्व का सर्वाधिक आबादी वाला मरुस्थल है |
  • यह वनस्पति एवं पशु सम्पदा की दृष्टि से भी विश्व के मरुस्थलों में सर्वोत्कृष्ट है | यही नहीं सबसे अधिक जैव विविधता भी इसी में पाई जाती है |
  • मरुस्थल में बालुका-स्तूपों के बीच में कहीं-कहीं निम्न भूमि मिलती है जिसमें वर्षा का जल भर जाने से अस्थायी झीलों व दलदली भूमि का निर्माण होता है जिसे ‘रन‘ कहते हैं | जैसे – कनोड़, बरमसर, भाकरी, पोकरण (जैसलमेर), बाप (जोधपुर) तथा थोब (बाड़मेर) प्रमुख रन हैं |
  • इस भू-भाग की पश्चिमी सीमा ‘रेडक्लिफ रेखा’ ( अन्तर्राष्ट्रीय सीमा ) है | Uttari Pashchimi Mrusthaliy Bhag
  • इस भाग की प्रमुख नदी लूनी है, जो नागपहाड़ (अजमेर) से निकलकर नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर व जालौर में बहकर कच्छ के रन (गुजरात) में विलुप्त हो जाती है |
  • थार मरुस्थल विश्व का एकमात्र ऐसा मरुस्थल है, जिसके निर्माण में दक्षिण-पश्चिमी मानसून हवाओं का मुख्य योगदान है |
  • यह मरुस्थल विश्व के मरुस्थलों में सर्वाधिक आबादी, जनसंख्या घनत्व, सर्वाधिक वनस्पतियुक्त पारिस्थितिकी तथा पशुधन की अधिकता के लिए विख्यात है |

उत्तरी पश्चिमी मरुस्थलीय भाग के हिस्से –

  • इस क्षेत्र को दो भागों में बाँटा जा सकता है | Uttari Pashchimi Mrusthaliy Bhag
  • 25 सेमी सम वर्षा रेखा इन दोनों क्षेत्रों को अलग करती है, जो निम्न है-

1. रेतीला शुष्क मैदान ( Uttari Pashchimi Mrusthaliy Bhag ) :-

  • गंगानगर, चुरू, बाड़मेर, जैसलमेर, आदि क्षेत्र में वर्षा अत्यधिक कम होने के कारण इस प्रदेश को शुष्क बालूका मैदान भी कहते हैं।
  • यहाँ का अधिकांश भाग बालुका स्तूपों से आच्छादित है |
  • यह बालुका स्तूपों से ढका भूभाग पाकिस्तान की सीमा के सहारे-सहारे गुजरात से पंजाब तक विस्तृत है |
  • पश्चिमी रेतीले शुष्क मैदान के दो उपविभाग हैं –

A. बालुकास्तूप युक्त मरुस्थलीय प्रदेश –

  • यहाँ बालू रेत के विशाल टीले पाये जाते हैं जो तेज हवाओं के साथ अपना स्थान बदलते रहते हैं |
  • इनका स्थानान्तरण मार्च से जुलाई माह के मध्य में सर्वाधिक होता है |
  • बालुकास्तूप वायू अपरदन एवं निक्षेपण का परिणाम हैं |
  • इस क्षेत्र में निम्न प्रकार के बालूका स्तूपों का बाहुल्य पाया जाता है –
  • 1. बरखान – ये चुरू, जैसलमेर, सीकर, लूणकरणसर, सूरतगढ़, बाड़मेर, जोधपुर आदि में पाए जाते हैं | अर्द्ध चंद्रकार होते हैं | ये गतिशील, रंध्रयुक्त नवीन बालुयूक्त होते हैं।
  • 2.पवानानुवर्ती – रेखीय होते हैं | जैसलमेर, जोधपुर एवं बाड़मेर में पाए जाते हैं | इन पर वनस्पति पाई जाती है | Uttari Pashchimi Mrusthaliy Bhag
  • 3. अनुप्रस्थ बालुकास्तूप – ये बालुकास्तूप पवन की दिशा के समकोण पर बनते हैं | बीकानेर, दक्षिण गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, सूरतगढ़, झुंझुनूं आदि क्षेत्रों में |
  • 4.पैराबोलिक बालुकास्तूप – इनका निर्माण वनस्पति एवं समतल मैदानी भाग के बीच उत्पाटन से होता हैं | इनकी आकृति महिलाओं के हेयरपिन की तरह होती है | सभी मरुस्थलीय जिलों में विद्यमान है |
  • 5. नेटवर्क बालुकास्तूप – ये उत्तरी-पूर्वी मरुस्थलीय भाग- हनुमानगढ़ से हिसारभिवानी (हरियाणा) तक मिलते हैं |
  • 6. ताराबालुका स्तूप – इन बालुकास्तूपों का निर्माण मुख्य रूप से अनियतवादी एवं संश्लिष्ट पवनों के क्षेत्र में ही होता है | मोहनगढ़, पोकरण (जैसलमेर), सूरतगढ़ (गंगानगर) आदि क्षेत्रों में पाए जाते है |

B. बालुकास्तूप मुक्त मरुस्थलीय प्रदेश –

  • इस क्षेत्र में एक विशाल समुद्र (टेथीस सागर) था, जिसके अवशेष यहाँ पाये जाने वाले चट्टानी समूहों में मिलते हैं |
  • यह क्षेत्र बालुकामुक्त प्रदेश है |
  • इस क्षेत्र को जैसलमेर-बाड़मेर का चट्टानी प्रदेश भी कहते हैं |
  • इनमें चूना पत्थर की चट्टानें मुख्य हैं । इन चट्टानों में वनस्पति अवशेष एवं जीवाष्म पाये जाते हैं।
  • जैसलमेर के राष्ट्रीय मरुउद्यान में स्थित आकल वुड फोसिल पार्क जीवाश्मों का उदाहरण है |
  • लाठी क्षेत्र इसी भूगर्भीय जल पट्टी का अच्छा उदाहरण है | अवसादी शैलों में भूमिगत जल का भारी भण्डार है | Uttari Pashchimi Mrusthaliy Bhag
  • इन्हीं टीयरीकालीन चट्टानों में प्राकृतिक गैस एवं खनिज तेल के भी व्यापक भण्डार मौजूद हैं| बाड़मेर (गुड़ामालानी, बायतु ) एवं जैसलमेर क्षेत्र में तेल एवं गैस के व्यापक भण्डारों के मिलने का कारण वहाँ टर्शियरी काल की चट्टानों का होना ही है |

2. अर्द्ध शुष्क मैदान ( बांगड़ क्षेत्र ) :-

  • अर्द्धशुष्क मैदान, शुष्क रेतीले प्रदेश के पूर्व में व अरावली पहाड़ियों के पश्चिम में लूनी नदी के जल प्रवाह क्षेत्र में अवस्थित है |
  • इसका उत्तरी भाग घग्घर का मैदान, उत्तरपूर्वी भाग शेखावाटी का आन्तरिक जल प्रवाह क्षेत्र, व दक्षिण-पूर्वी भाग लूनी नदी बेसिन तथा मध्यवर्ती भाग नागौरी उच्च भूमि है|
  • यह आन्तरिक प्रवाह क्षेत्र है |
  • इस सम्पूर्ण प्रदेश को निम्न चार भागों में विभाजित किया जाता है –

A. लूनी बेसिन या गौड़वाड़ क्षेत्र –

  • जोधपुर, जालौर, पाली एवं सिरोही के क्षेत्र शामिल हैं |
  • लूनी एवं उसकी सहायक नदियों के इस अपवाह क्षेत्र को गौड़वाड़ प्रदेश कहते हैं |
  • बालोतरा के बाद लूनी नदी का पानी नमकयुक्त चट्टानों, नमक के कणों एवं मरुस्थली प्रदेश के अपवाह तंत्र के कारण खारा हो जाता है |
  • इस क्षेत्र में जसवंतसागर, सरदारसमन्द, हेमावास बाँध एवं नयागाँव आदि बाँध हैं |

B. घग्घर का मैदान –

  • इस मैदानी भाग का निर्माण मुख्यतः घग्घर वैदिक सरस्वती, सतलज एवं चौतांग नदियों की जलोढ़ मिट्टी से हुआ है |
  • यह मुख्यतः हनुमानगढ़ एंव गंगानगर जिलों में विस्तृत है |
  • वर्षा ऋतु में इसमें कई बार बाढ़ आ जाती है, जो हनुमानगढ़ जिले को जलमग्न कर देती है |
  • यह नदी भटनेर के पास रेगिस्तान में विलुप्त हो जाती है |
  • यह मृत नदी के नाम से भी जानी जाती है |

C. नागौरी उच्च भूमि प्रदेश –

  • राज्य के बांगड़ प्रदेश के मध्यवर्ती भाग को नागौर उच्च भूमि कहते हैं |
  • इस क्षेत्र में डीडवाना, कुचामन, सांभर, नावां आदि खारे पानी की झीलें हैं जहाँ नमक उत्पादित होता है |
  • इस क्षेत्र में नमकयुक्त झीलें, अन्तप्रवाह जलक्रम, प्राचीन चट्टानें एवं ऊँचा नीचा धरातल मौजूद है |

D. शेखावाटी आंतरिक प्रवाह क्षेत्र –

  • इस भू-भाग में चुरु, सीकर, झुंझुनूं व नागौर का कुछ भाग आता है |
  • इसके उत्तर में घग्घर का मैदान तथा पूर्व में अरावली पर्वत श्रृंखला है तथा पश्चिम में 25 सेमी सम वर्षा रेखा है |
  • 25 सेमी. की सम वर्षा रेखा इसे शुष्क मरुस्थल से अलग करती है |
  • इस प्रदेश में बरखान प्रकार के बालुकास्तूपों का बाहुल्य है |
  • इस भाग की सभी नदियाँ काँतली, मेंथा, रूपनगढ़, खारी आदि आंतरिक जल प्रवाह की नदियाँ हैं |

FAQ :

1. राजस्थान के उत्तरी पश्चिमी मरुस्थलीय भाग में कौन-कौन से जिले आते है?

ANS. जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जालौर, चुरू, सीकर, झुंझुनू, तथा पाली जिले पश्चमी भाग है

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

2. राजस्थान में थार के मरुस्थल का कितना प्रतिशत है ?

ANS. थार मरुस्थल का लगभग 62 प्रतिशत क्षेत्र अकेले राजस्थान में है |

3. गौड़वाड़ क्षेत्र किसे कहते हैं?

ANS. लूनी एवं उसकी सहायक नदियों के इस अपवाह क्षेत्र को गौड़वाड़ प्रदेश कहते हैं |

4. रन किसे कहते हैं?

ANS. मरुस्थल में बालुका-स्तूपों के बीच में कहीं-कहीं निम्न भूमि मिलती है जिसमें वर्षा का जल भर जाने से अस्थायी झीलों व दलदली भूमि का निर्माण होता है जिसे ‘रन’ कहते हैं

5. मरुस्थल किसका अवशेष है?

ANS. यह मरुस्थल टेथिस सागर का अवशेष माना जाता है |

READ ALSO :

Leave a Comment