Gram Vikas Adhikari Answer Key : 28 December 2021 2nd Shift की आंसर के यहाँ से डाउनलोड करें

Gram Vikas Adhikari Answer Key : राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी की 28 दिसम्बर 2022, द्वितीय पारी में आयोजित परीक्षा की Answer Key जारी कर दी गयी है | परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक किया गया था

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन कुल 38९६ पदों (टीएसपी एवम्के नॉन टीएसपी) लिए किया गया था |

परीक्षा में कुल 100 प्रश्न थे, जहाँ प्रतेक प्रश्न 1 अंक का था अर्थात कुल 100 अंक के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था | प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की थी | सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) थे | परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने अनिवार्य होंगे | इससे कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी नियुक्ति के पात्र नहीं होंगे |

कैसा रहा द्वितीय पारी का पेपर?

परीक्षा समापन के बाद हम अलग अलग परीक्षा केन्द्रों पर गये और अभ्यर्थियों से पेपर के स्तर का बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की तो छात्रो ने बताया की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न 100 अंको के लिए आये थे | परीक्षा का स्तर औसत से काफी ऊपर था अर्थात् पेपर कठिन था | पेपर में लगभग 40 प्रश्न राजस्थान सामान्य ज्ञान से, 10 प्रश्न राजनीति विज्ञान से, 20 प्रश्न कंप्यूटर बेसिक ज्ञान से, 30 प्रश्न गणित हिंदी और रीजनिंग से सम्मिलित रूप से पूछे गये थे |

Gram Vikas Adhikari Answer Key

1. मूसी महारानी की छतरी कहां स्थित है?
उत्तर : अलवर में

2. पोपा बाई की पोल नामक पुस्तिका किसने लिखी?
उत्तर : जयनारायण व्यास

3. मानगढ़ हत्याकांड कब हुआ था?
उत्तर : 17 नवंबर 1913 को

4. किस लोक नृत्य में डफली घोड़ालियो खंजरी और पुंगी वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर : कालबेलिया

5. लिखित में से सम्मिलित नहीं है?
उत्तर : त्रिपुरा सुंदरी माता मंदिर – तिलवाड़ा (बाड़मेर)

6. गरासिया जनजाति में गांव के मुखिया को क्या कहा जाता है?
उत्तर : सभी ऑप्शन गलत है

7. 1857 के विद्रोह का कोटा में नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर : जयदयाल और मेहराब खान ने

8. लिखित में से कौन सा सही सुमेलित है?
I. खेजडली आंदोलन – अमृता देवी
II. चिपको आन्दोलन – गौरा देवी
III. एप्पिको आंदोलन – कर्नाटक

उत्तर : I, II व III

9. किस गढ़ के लिए कर्नल जेम्स टॉड ने कहा था यदि उन्हें राजस्थान में एक जागीर की पेशकश की जाए तो वह इस गढ़ को चुनेंगे
उत्तर : भैंसरोडगढ़ दुर्ग

10. निमाड़ी और रागड़ी किस बोली की उपबोलियां है?
उत्तर : मालवी

11. पुष्कर झील कितने घाटों से घिरी है?
उत्तर : 52

12. केसरिया जी का मेला कहां भरता है?
उत्तर : धुलेव

13. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए?
उत्तर : शाहपुरा – संत रामचरण जी
सिंहथल – संत हरिराम दास जी
खेड़ापा – संत रामदास जी
रेन – संत दरियाव जी

14. कौन सा आभूषण और अंग सुमेलित नहीं है?
उत्तर : रामझोल और कमर

15. तेरहताली नृत्य में किस लोक देवता का यशोगान किया जाता है?
उत्तर : रामदेव जी

16. अंग्रेजों को मुल्लक रा मीठा ठग किसने कहा?
उत्तर : शंकर दान समौर ने

17. पलाण क्या है?
उत्तर : ऊंट पर रखी जाने वाली काठी

18. निम्नलिखित में से कौन सा भूषण महिलाओं द्वारा नहीं पहना जाता है?
उत्तर : मोरखा

19. किस्मत कलाकार ने महात्मा गांधी को स्वतंत्र बावनी पुस्तक भेंट की थी?
उत्तर : तेज कवि जैसलमेरी

20. राजस्थान में पेट्रोलियम उत्पादन क्षेत्र कितने जिलों में फैला हुआ है?
उत्तर : 14

21. बीकानेर जैसलमेर और चूरु राजस्थान के किस कृषि जलवायु प्रदेश में सम्मिलित है?
उत्तर : पश्चिमी शुष्क मैदान

22. पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही हैं?
I. यह परियोजना पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए बनाई गई है।
II. इसमें 26 विभिन्न बड़ी एवं मध्यम परियोजनाओं के माध्यम से 2.8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हेतु जल उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव है।
III. नवनेरा इस परियोजना का अभिन्न हिस्सा है।
IV. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया है।

उत्तर : I, II, III एवम् IV

23. राजस्थान में भूमि उपयोग के संदर्भ में कौन सा सुमेल्लित नहीं है?
उत्तर : अकृषि क्षेत्र – 8.10%

24. हाल ही में राजस्थान में यूरेनियम के बड़े भंडार पाए गए हैं –
उत्तर : रोहिल सीकर में

25. विश्व का प्रथम लैपटॉप कंप्यूटर कब और किसके द्वारा मार्केट में प्रस्तुत किया गया था?
उत्तर : Epson, 1981

26. IBM 1401 है –
उत्तर : द्वितीय पीढ़ी का

27. एम एस पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के संदर्भ में रिक्त स्थानों को भरने के लिए उचित क्रम युग्म है।
…….. का एक प्रिंटआउट निश्चित रूप से ….. के लिए होता है।
उत्तर : हैंड आउट्स, वक्ता

28. कंपैक्ट डिस्क रिकॉर्डेबल (CD-R) …….. है।
उत्तर : Write once read many disk

29. लिखित में से कौन सा हाई लेवल लैंग्वेज का एक उचित समूह है?
उत्तर : RPG, LISP, SNOBOL

30. एम एस वर्ड को शुरू करने के लिए कौन सी फाइल उत्तरदायी है?
उत्तर : windword.exe

हम लगातार प्रश्नों को अपडेट कर रहें है, कृपया इस पोस्ट को बार बार रिफ्रेश करते रहें

Leave a Comment

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: