Hindi Diwas 2023 Date, History; हिंदी दिवस कब मनाया जाता हैं? 14 सितम्बर या 10 जनवरी, जानिए सटीक जानकारी

Share with friends

Hindi Diwas 2023: हिंदी एक इंडो-आर्यन भाषा है जो दुनिया भर में 26 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा बोली जाती हैं| यह दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है| हिंदी को भारत सरकार की राजकीय भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है| हिंदी और अंग्रेजी भारत की दो आधिकारिक भाषाएं है| साल में 10 जनवरी व 14 सितम्बर को दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता हैं| इस लेख में आज यही बताया जाएगा कि दो बार यह दिवस क्यों मनाया जाता हैं? आइये जानते हैं हिंदी दिवस के इतिहास के बारे में-


हिंदी दिवस कब व क्यों मनाया जाता हैं?

भारत में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसके अलावा 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस (World Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है। विश्‍व में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता फैलाने के उद्देश्‍य से प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है| इसके लिए स्कूल, कॉलेजों तथा पंचायत स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर इस दिन निबंध प्रतियोगिताओं सहित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं| इस वर्ष की हिंदी दिवस की थीम है ‘हिंदी को जनमत की भाषा बनाना, बगैर उनकी मातृभाषा की महत्‍ता को भूले’

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

वहीं पर देश भर में हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के उद्देश्‍य से ही हर वर्ष 14 सितंबर को राष्‍ट्रीय हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता हैं| विश्व हिंदी दिवस भाषा के वैश्विक प्रचार पर केंद्रित है, जबकि राष्ट्रीय हिंदी दिवस विशेष रूप से भारत में हिंदी की मान्यता पर केंद्रित है| देश आजाद होने के बाद विविधताओं से भरे देश को जोड़ने के लिए एक भाषा को चुनना मुश्किल था| देश में कई भाषाएं और बोलियां जाती थीं जिसके चलते काफी सोच-विचार के बाद हिंदी और अंग्रेजी को नए राष्‍ट्र की राजभाषा के रूप में मान्यता दी गई|

हिंदी दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय हिन्दी दिवस प्रत्येक साल भारत में 14 सितंबर को मनाया जाता है। भारत में हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत देश को आजादी मिलने के बाद हुई। हालांकि इस दिन की नींव स्वतंत्रता दिवस से पहले 1946 में रख दी गई थी। सन् 1946 में पहली बार 14 सितंबर के दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ने सरकार बनने पर 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया| पहला आधिकारिक राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।

हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1975 में नागपुर में पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। वर्ष 1975 में प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था| इसके बाद से भारत समेत संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया| इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देना था। इसकी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इसे हर साल मनाया जाता है। पहली बार विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी, 2006 को मनाया गया था| इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा हैं|

हिंदी भाषा की उत्पति कहाँ से/कैसे हुई?

  • हिंदी भाषा को हिंदी नाम फारसी शब्द ‘हिंद’ से मिला है, जिसका अर्थ है ‘सिंधु नदी की भूमि’।
  • 11वीं शताब्दी के प्रारम्भ में तुर्की के आक्रमणकारियों ने सिंधु नदी के आसपास के क्षेत्र की भाषा को हिंदी यानी ‘सिंधु नदी की भूमि की भाषा’ कहा|
  • भारत की दो आधिकारिक भाषा है, पहली हिंदी और दूसरी अंग्रेजी|
  • भारत के अलावा कुछ देशों जैसे मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो और नेपाल में भी हिंदी बोली जाती है।
  • हिन्दी का वर्तमान स्वरूप में विभिन्न अवस्थाओं से गुजर कर उभरा है इस दौरान इसे अन्य नामों से भी जाना जाता था।
  • पुरानी हिंदी का सबसे शुरूआती रूप अपभ्रंश था।
  • कालिदास ने 400 ईस्वी में अपभ्रंश में विक्रमोर्वशियम नामक एक रोमांटिक नाटक लिखा था।
  • आधुनिक देवनागरी लिपि 11वीं शताब्दी में पहली बार अस्तित्त्व में आई।

FAQ

Q.1. भारत में हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

Ans – हर साल विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। वहीं भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।

Q.2. विश्व में हिंदी का स्थान कौन सा है?

Ans – जनतांत्रिक आधार पर हिंदी विश्व भाषा है क्योंकि उसके बोलने-समझने वालों की संख्या संसार में तीसरी है।

Q.3. भारत में कुल कितने राष्ट्रीय भाषा है?

Ans – भारतीय संविधान में भारत की कोई राष्ट्र भाषा नहीं है। सरकार ने 22 भाषाओं को आधिकारिक भाषा के रूप में जगह दी है।

Q.4.भारत की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है?

Ans – 1500 ईसा पूर्व तक के रिकॉर्ड के साथ, संस्कृत (7000 वर्ष) दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है।

Q.5. विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत किसने और कब की?

Ans – विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2006 को पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आदेश पर मनाया गया था। विश्व हिंदी दिवस हिंदी को सार्वभौमिक भाषा के रूप में मान्यता देने का एक अवसर है।

Leave a Comment