500 रूपये में सिलेण्डर लेने के लिए ये दस्तावेज रखे तैयार

Share with friends

बढ़ती महंगाई से परेशान जनता के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है| राजस्थान की गहलोत सरकार ने रसोई गैस के सिलेंडर की कीमतों को आधी से भी कम करने का निर्णय लिया है| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य के गरीब वर्ग के उपभोक्ताओं को एक साल में 12 सिलेंडर सस्ते दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे| वर्तमान में रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 1150 रुपये के पार पहुंच चुकी है| रसोई में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के उछलते दामों और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने गृहणियों को परेशान कर रखा है|


यदि आप बढ़ती मंहगाई से परेशान हैं तो आप रसोई गैस सिलेंडर का लाभ आप सिर्फ 500 रुपये में उठा सकते हैं| ये लाभ आपको राजस्थान सरकार द्वारा सरकारी योजना के तहत दिया जाएगा| इस योजना का लाभ आप कैसे ले सकते हैं इसके लिए आप को ये पोस्ट पूरी पढ़नी होगी|

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

1 अप्रैल 2023 से मिलेगा सस्ता सिलेंडर

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि प्रदेश में उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं और बीपीएल श्रेणी में शामिल परिवारों को सरकार 500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी। 1 अप्रैल 2023 से इन दोनों श्रेणियों के परिवारों को 500 रूपये की सस्ती दर पर गैस सिलेंडर मिलने लगेगा। एक साल में एक परिवार को सस्ती दर पर 12 सिलेंडर दिए जाएंगे। आंकड़ों की बात करें तो राजस्थान में उज्जवला योजना के तहत 69 लाख परिवारों को गैस सिलेंडर मिला है। इसी प्रकार 6 लाख उपभोक्ता बीपीएल श्रेणी में शामिल हैं। इस हिसाब से देखें तो प्रदेश के करीब 75 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर का लाभ मिलेगा |

lpg-cylinder-pmuy

सस्ते LPG सिलेंडर के साथ मिलेगी रसोई किट :

1 अप्रैल 2023 से उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं और बीपीएल श्रेणी में शामिल परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर के साथ ही राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को रसोई में कम आने वाले जरूरी सामान की किट भी उपलब्ध करवायेगी | इसके लिए राज्य सरकार द्वारा योजना बनाई जा रही हैं |इन योजना के लाभार्थियों को हर साल 12 सिलेंडर 500 रूपये में उपलब्ध करवाए जाएंगे |

योजना का संक्षिप्त विवरण :

विभाग का नाम राजस्थान सरकार
योजना का नाम500 रूपये में LPG सिलेंडर
योजना का प्रकारउज्ज्वला योजना
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
योजना शुरू होने की तिथि1 अप्रैल 2023
ऑफिशियल वेबसाइटक्लिक करें

सस्ता सिलेंडर लेने के लिए योग्यता एवम् पात्रता :

  • परिवार की महिला मुखिया पहले से उज्जवला योजना की लाभार्थी हो ।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है।
  • मुखिया राजस्थान राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए |
  • महिला का परिवार अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति या BPL श्रेणी का हों|
  • महिला का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करता हो |

योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज :

  • आवेदक महिला का एवं संपूर्ण परिवार का आधार|
  • उज्जवला योजना के दस्तावेज|
  • आवेदक महिला द्वारा घोषणा प्रमाण पत्र ।
  • महिला का पता प्रमाण पत्र। (जैसे – राशन कार्ड , परिचय पत्र )
  • महिला का मूल निवास |
  • बैंक खाते का विवरण यानि बैंक कॉपी |
  • स्वयं का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
  • 4 पासपोर्ट साइज फोटो।
  • e-KYC उज्जवला योजना गैस कनेक्शन के लिए आवश्यक है |

इस योजना के फायदे :

  • LPG सिलेंडर 500 रूपये में मिलेगा |
  • एक साल में 12 सिलेंडर सस्ती दर पर मिलेंगे |
  • पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 500 रूपये में सिलेंडर दिए जाएंगे |
  • इस योजना का लाभ सबसे पहले BPL परिवारों को दिया जाएगा |
  • 1 अप्रैल 2023 से इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा |
  • इस योजना में सस्ते सिलेंडर के साथ रसोई किट भी दी जाएगी |
  • इस योजना के कारण गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ कुछ कम हो सकेगा |

FAQ

Q.1 500 रूपये में सिलेण्डर कब से मिलना शुरू होगा ?

Ans – 1 अप्रैल 2023 से इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा |

Q.2 एक साल में 500 रूपये वाले कितने सिलेंडर मिलेंगे ?

Ans – एक साल में प्रत्येक परिवार को 12 सिलेंडर दिए जायेंगे |

Q.3 सस्ता सिलेंडर लेने के लिए क्या करना होगा?

Ans – इसकी पूरी जानकारी ऊपर पोस्ट में दी गई हैं आप वहाँ से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

Leave a Comment