Hindi Diwas Status and Shayari 2023: इन बेस्ट 88+ कोट्स, शायरी व खुबसूरत मैसेज से विश करें हिंदी दिवस

Share with friends

Hindi Diwas 2023: भारत में हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है| जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा का उत्थान और विकास करना है।


हिंदी दुनिया की सरल, समृद्ध और पुरानी भाषाओं में से एक है| अंग्रेजी व मंदारिन के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा हिंदी हैं| हिंदी को 14 सितंबर 1949 के दिन ही राजभाषा का दर्जा दिया गया था।

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

इसके बाद से अब तक हर साल यह दिन ‘हिंदी दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। इस खास मौके पर आप अपने साथियों, दोस्तों और परिवार वालों को इन खूबसूरत संदेशों के साथ हिंदी दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दे सकते हैं।

हिंदी दिवस विशेस् मैसेज Hindi Diwas Wishes Message 2023

बोलने वालों की ताकत भाषा,
लिखने वाले का अभिमान हैं भाषा,
सब बोलियों के सिर पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं||
हिंदी की ताकत को पहचानों
हिंदी ही भविष्य की आशा है,
जिससे मुझे बेहद मोहब्बत है
वो मेरी हिंदी भाषा है।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
वक्ताओं की ताकत भाषा,
लेखक का अभिमान हैं भाषा,
भाषाओं के शीर्ष पर बैठी,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हिंदी मेरा ईमान है, हिंदी मेरी पहचान है,
हिंदी हूं मैं वतन भी, मेरा हिंदुस्तान है।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं भारत मां के मस्तक पर सबसे चमकीली बिंदी हूं,
मैं सब की जानी पहचानी भारत की भाषा हिंदी हूं।
हिन्दी दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
सारे देश की आशा है
हिन्दी अपनी भाषा है
जात-पात के बंधन को तोड़ें
हिन्दी सारे देश को जोड़े
हिंदी दिवस 2023 की शुभकामनाएं
हिन्दुस्तान की है शान हिंदी,
हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी,
एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी,
हर दिल का अरमान है हिंदी|
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हिन्‍दी और हिन्दुस्तान हमारा है
और हम इसकी शान हैं
दिल हमारा एक हैं और
एक हमारी जान हैं
हिन्‍दी दिवस की शुभकामनाएं|
हिंदी मेरा ईमान हैं, हिंदी मेरी पहचान हैं,
हिंदी हूँ मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान हैं|
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
एक दिन ऐसा भी आएगा
हर तरफ हिंदी परचम लहराएगा,
इस राष्ट्र भाषा का हर ज्ञाता
विद्वान भारतवासी कहलाएगा।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विविधताओं से भरे इस देश में
लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी
हिंदी मातृभाषा हमारी है।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
कबीर का गायन है हिंदी,
सरल शब्दों में कहा जाए,
तो जीवन की परिभाषा है हिंदी।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
होठ खामोश थे सिसकियाँ कह गयी,
द्वार बंद थे खिड़कियाँ कह गयी,
कुछ हमने कहा कुछ हिंदी कह गयी,
जो न कह पायें वो हिचकियाँ कह गयी|
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जिसमें है मैंने ख्वाब बुने,
जिस से जुड़ी मेरी हर आशा,
जिससे मुझे पहचान मिली,
वो है मेरी हिंदी भाषा।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हिन्दी को आगे बढ़ाना है,
उन्नति की राह ले जाना है,
केवल एक दिन ही नही हमने
नित हिन्दी दिवस मनाना है।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

हिंदी दिवस शायरी Hindi Diwas Shayari 2023

पिता की डांट से माँ की लोरियों तक
स्कूल की किताबों से यारों की टोलियों तक,
जिनसे जो कुछ भी मैंने पाया है
हिंदी भाषा ने इन सब में अपना किरदार निभाया है।
हिंदी आशीर्वाद सी है
अंग्रेजी एक आफत है,
हिंदी मात्र भाषा नहीं
हिंदी हमारी विरासत है।
देश बढ़ेगा आगे यदि
सबकी आशा एक हो,
मत भी सबका एक हो
भाषा भी सबकी एक हो।
विविधताओं से भरे इस देश में
लगी भाषाओं की फुलवारी है,
जिसमें हमको सबसे प्यारी
हिंदी मातृभाषा हमारी है।
हाथ में तुम्हारे देश की शान,
हिन्दी अपनाकर तुम बनो महान।
हर कण में बसी है हिन्दी,
मेरी माँ की बोली भी बसी है इसमें,
मेरा मान है हिंदी,
मेरी शान है हिन्दी।
बिन इसके अधूरा हू मै
मेरी हालत ऐसी है,
इसके बिना मेरा क्या जीवन
हिंदी मेरी माँ जैसी है।
जन जन की यही आशा है
हिंदी हमारी मातृभाषा हैं
तोड़े यह संकीर्णता के बंधन
हिंदी सारे वतन को एक धागे में जोड़े।
आज स्याही से लिख दो तुम पहचान अपनी,
हिंदी हो तुम, हिंदी से सीखो करना प्यार।
हर भारतीय की शक्ति है हिन्दी,
एक सहज अभिव्यक्ति है हिन्दी.
हिंदी दिवस की बधाई|

हिंदी दिवस कोट्स Hindi Diwas Quotes

”हिंदी द्वारा संपूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है।”
स्वामी विवेकानंद
ह्रदय की कोई भाषा नहीं है,
ह्दय ह्रदय से बात करता है
और हिंदी ह्रदय की भाषा है”
महात्मा गांधी
“देश की किसी संपर्क भाषा की आवश्यकता होती है और वह (भारत में) केवल हिन्दी ही हो सकती है।”
– श्रीमती इंदिरा गांधी
“हिन्दी देश की एकता की कड़ी है।”
– डॉ. जाकिर हुसैन
“हिंदी का प्रचार और विकास कोई रोक नहीं सकता।”
– पंडित गोविंद बल्लभ पंत
“हिन्दी उन सभी गुणों से अलंकृत है, जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषा की अगली श्रेणी में समासीन हो सकती है।”
– मैथिलीशरण गुप्त
“कोई राष्ट्र अपनी भाषा को छोड़कर राष्ट्र नहीं कहला सकता। भाषा की रक्षा सीमाओं की रक्षा से भी जरूरी है।”
– थास्मिस डेविस
“जब तक इस देश का राजकाज अपनी भाषा (हिन्दी) में नहीं चलता, तब तक हम यह नहीं कह सकते कि इस देश में स्वराज्य है।”
– मोरारजी देसाई
“मेरा आग्रहपूर्वक कथन है कि अपनी सारी मानसिक शक्ति हिन्दी भाषा के अध्ययन में लगावें। हम यही समझे कि हमारे प्रथम धर्मों में से एक धर्म यह भी है।”
– विनोबा भावे
हिंदी को देश में परस्पर संपर्क भाषा बनाने का कोई विकल्प नहीं, अंग्रेजी कभी जनभाषा नहीं बन सकती।
मोरारजी भाई देसाई

Leave a Comment