BSTC Counselling 2023: Dates, Process, College Allotment लिस्ट सहित सम्पूर्ण जानकारी

Share with friends

BSTC Counselling 2023: पंजीयक विभाग द्वारा राजस्थान प्री BSTC 2023 का रिजल्ट 29 सितम्बर को जारी किया जा चूका हैं|


बीएसटीसी 2023 का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अब काउन्सलिंग शुरू होने का इन्तजार कर रहे हैं|

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

विभाग जल्द ही BSTC की काउन्सलिंग प्रक्रिया शुरू करने जा रहा हैं|

बीएसटीसी 2023 की परीक्षा देने वाला प्रत्येक विद्यार्थी काउन्सलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकता हैं|

लेकिन जिन विद्यार्थियों ने एग्जाम में 330 से अधिक स्कोर किया हैं, उनको कॉलेज मिलने की पूरी सम्भावना हैं|

इस पोस्ट में हम आपको काउन्सलिंग से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी (जैसे-काउन्सलिंग डेट्स, प्रोसेस, कॉलेज चॉइस तथा सीट अलोटमेंट) देगें|

BSTC Counselling 2023 Dates

बीएसटीसी रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद, सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा|

जहां डी.एल.एड कॉलेजों में सीटें स्टूडेंट्स की रैंक और सीट उपलब्धता के आधार पर आवंटित की जाएंगी।

BSTC काउन्सलिंग प्रक्रिया 02 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना हैं|

काउन्सलिंग विभागराजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग या डीईई राजस्थान
कोर्स नामबेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट (प्री डी.एल.एड.)
कोर्स का प्रकारसामान्य एवं संस्कृत
काउंसलिंग सत्र2023-24
चयन प्रक्रियाBSTC Counselling
काउंसलिंग राउंड1st, 2nd, 3rd, 4th Round
Counselling Date For Registration (Starts)आज/कल से, Expected
काउंसलिंग प्रक्रिया के चरणऑनलाइन पंजीकरण, कॉलेज का चयन, विकल्प भरना, प्राथमिकताएं, सीट आवंटन / मेरिट सूची, आवंटन पत्र
काउंसलिंग का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.predeled.com

BSTC Counselling 2023 Process & College Allotment

बीएसटीसी की परीक्षा में भाग लेने वाला हर स्टूडेंट्स Rajasthan BSTC Counselling 2023 में भाग लेने के लिए पात्र है।

बीएसटीसी 2023 काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए छात्रों को 3000 रुपये फीस का भुगतान करना हैं|

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों को college choice को भरना है एवं काउंसलिंग फीस को pay करना है।

काउन्सलिंग में भाग लेने वाले छात्रों की सलाह दी जाती हैं कि कॉलेज चॉइस भरते समय अधिक से अधिक कॉलेजों का विकल्प भरें|

काउन्सलिंग प्रक्रिया 01 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2023 तक पूरी हो सकती हैं|

Counselling प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग द्वारा कॉलेज अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी किया जाता है।

जिन विद्यार्थियों को कॉलेज अलॉट हो जाता है, उन्हें नियत तिथि से पहले उस संबंधित कॉलेज में जाकर document verification करवाना है।

इसके साथ विद्यार्थी को एडमिशन फीस Rs. 16,250/- जमा करवानी होगी|

सभी विद्यार्थी काउन्सलिंग में जरुर भाग ले| यदि किसी विद्यार्थी को कॉलेज नही मिलता हैं तो उसे काउन्सलिंग फीस 3000 रूपये विभाग द्वारा रिफंड कर दिए जाते हैं|

Rajasthan BSTC Counselling Fee 2023

विवरणफीस
काउंसलिंग फीसRs. 3000/-
एडमिशन फीस (एक वर्ष के लिए)Rs. 16,250/-

Rajasthan BSTC Counselling 2023 Required Documents

  • 10th मार्कशीट
  • 12th मार्कशीट
  • BSTC Result Copy
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • फोटो
  • मोबाइल नंबर

Rajasthan BSTC Counselling 2023 के लिए अप्लाई कैसे करें

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाये|
  • इसके बाद अपनी लॉग इन id और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और काउंसलिंग के Link को ओपन करें|
  • अब BSTC Counselling Fee का भुगतान करना हैं|
  • फीस का भुगतान करने के बाद काउंसलिंग के अन्य ऑप्शन खुल जाएंगे|
  • फिर स्टूडेंट्स को college choice को भरना हैं|
  • कॉलेज लिस्ट अपनी पसंद के अनुसार भरने हैं| (अभ्यर्थी चाहें तो All Rajasthan भी सलेक्ट कर सकते है)
  • अब स्टूडेंट्स को College Choice को लॉक कर देना हैं|
  • यदि छात्र लॉक नही करता हैं तो College choice काउंसलिंग की अंतिम तिथि तक स्वत लॉक हो जाएगी|
  • बीएसटीसी काउंसलिंग प्रक्रिया के सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक भरने के बाद सबमिट कर देंना हैं|
  • BSTC Counselling Fee Payment Receipt और कॉलेज चॉइस लिस्ट को प्रिन्ट करके सुरक्षित रख लेवें।

BSTC Counselling Registration Process पूरा होने के बाद विभाग द्वारा कॉलेज अलॉटमेंट की पहली लिस्ट जारी की जाएगी। फर्स्ट लिस्ट में जिन स्टूडेंट्स को कॉलेज आवंटित हो जाता है, उन्हें उस कॉलेज में जाकर डाक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन करवाकर तथा एडमिशन फीस भरके अपना एडमिशन कन्फर्म कर लेना है। फर्स्ट राउंड की काउंसलिंग से एडमिशन हो जाने के बाद बीएसटीसी काउंसलिंग की सेकंड लिस्ट जारी की जाएगी।

Important Links

Official WebsiteClick Here
Rajasthan BSTC Counselling 2023 NotificationDownload Here
BSTC College Allotment ListClick Here
Latest UpdateClick Here

About this Article

AuthorRajveer Kamboj
Post Published Date30 Sep 2023
Source of Informationhttps://panjiyakpredeled.in/

Leave a Comment