Rajasthan Jan Samman Video Contest 2023: राजस्थान में इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले लोगों तक अपनी योजनाओं को पहुंचाने के लिए राज्य की अशोक गहलोत सरकार नया प्लान लेकर आई है। इस प्लान के तहत अशोक गहलोत सरकार सरकारी योजनाओं पर वीडियो बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर को 2.75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रतिदिन देगी।
सरकारी नौकरी भर्ती और सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए निचे दिए बटन पर क्लिक करके , गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें
‘जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता’ के अंतर्गत राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं पर वीडियो बनाए जाने हैं। इसमें 10 प्रमुख योजनाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए लोगों को 30 से 120 सेकेंड के वीडियो बनाकर कम से कम दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #JanSammanJay Rajasthan हैशटैग के साथ अपलोड करना होगा। उसके बाद इन सोशल मीडिया पोस्ट के लिंक को सरकारी वेबसाइट jansamman.rajasthan.gov.in पर सबमिट करना होगा। सरकार ने शुक्रवार को एक वीडियो के जरिए कहा कि एक व्यक्ति एक या एक से अधिक योजनाओं पर वीडियो बना सकता है।
राजस्थान जन सम्मान विडियो कांटेस्ट 7 जुलाई से शुरू हुआ हैं| इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने, वीडियो बनाने, वीडियो सोशल मीडिया पेज पर अपलोड करने, फॉर्म भरने और सब्मिट करने की तक पूरी प्रक्रिया स्टेप बाइ स्टेप की जानकारी आप को यहां दी जाएगी|
जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट क्या है?

- जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुँचाना हैं ताकि जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके|
- कॉन्टेस्ट में राजस्थान का कोई भी निवासी भाग ले सकता है, जिसकी उम्र 13 वर्ष से अधिक होनी चाहिए|
- आप राजस्थान सरकार की सरकारी योजनाओं के ऐसे रचनात्मक वीडियो बना सकते हो जिसमें योजना की संपूर्ण जानकारी, लाभार्थियों की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया अथवा लाभान्वितों की कहानियां इत्यादि सम्मिलित होनी चाहिए।
- वीडियो बनाने के बाद कम से कम अपने 2 सोशल मीडिया हैंडल्स पर हैशटैग #JanSammanJaiRajasthan के साथ 6 अगस्त, 2023 तक पोस्ट कर सकते हैं।
राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग कैसे ले सकते हैं?
- राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें|
- फिर अपनी पसंद की योजनाओं का चयन करें|
- उस योजना का वीडियो बनाएं।
- वीडियो में रचनात्मक कंटेंट होना चाहियें, विडियो 30-120 सेकेंड्स का होना चाहिए।
- विडियो बनाने वाला प्रतिभागी को म्यूजिक, डांस, कविता, सिंगिंग या स्क्रिप्ट या किसी भी अन्य माध्यम से अपनी बात वीडियो में कहनी हैं।
- विडियो पोस्ट करते समय पोस्ट सेटिंग को पब्लिक जरुर कर लेना हैं, ताकि कोई भी आपका वीडियो देख सके।
- वेबसाइट jansamman.rajasthan.gov.in पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें|
- दिए गए फॉर्म में विडियो का लिंक डालकर सबमिट करना हैं|
- आपको प्रतियोगिता में केवल एक वीडियो बनाकर ही नही भेजना हैं|
- बल्कि हर बार इसी प्रक्रिया को दोहराते हुए आप जितने चाहें उतने वीडियो बनाने हैं और अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपलोड करने हैं।


जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट विजेता और पुरस्कार
पहला पुरस्कार : ₹1,00,000 (एक लाख) का नकद पुरस्कार
दूसरा पुरस्कार: ₹ 50,000 का नकद पुरस्कार
तीसरा पुरस्कार: ₹25,000 का नकद पुरस्कार
प्रत्येक दिन ₹1000 के 100 प्रेरणा पुरस्कार भी वितरित किये जाएंगे।

पुरस्कारों की घोषणा कब कैसे होगी?
- दैनिक पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा प्रत्येक तृतीय दिवस पर वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर की जाएगी।
- मतलब सात जुलाई से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले पुरस्कारों की घोषणा 10 जुलाई को की गई।
विजेताओं का चयन कैसे होगा?
जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट स्क्रीनिंग कमेटी प्रत्येक दिन प्रतियोगिता में भेजे गए हर वीडियो को देखकर उसकी जांच करेगी। फिर उस विडियो का मूल्यांकन करेगी और उनमें से सर्वश्रेष्ठ विडियो बनाने वाले को विजेता के रूप में चुनेगी।
चरण 1 – सबसे पहले प्रत्येक video में यह जांचा जायेगा कि विडियो प्रतियोगिता के दिशानिर्देशों के अनुसार सही बनाया गया है या नहीं।
स्टेप 2 – फिर वीडियो में बताई योजना से संबंधित जानकारी की गुणवत्ता, शुद्धता, सटीकता और पूर्णता के लिए इसकी जांच की जाएगी।
चरण 3 – फिर रचनात्मकता, संदेश कितने प्रभावशाली ढंग से बताया गया है और समझने में कितना आसान है, इन मापदंडों के आधार पर वीडियो का मूल्यांकन किया जाएगा। तीनों चरण पार करने वाले वीडियो दैनिक विजेताओं के पुरस्कार तक पहुंचेंगे।
1. जनसम्मान वीडियो प्रतियोगिता के नियम क्या हैं?
- आपका वीडियो तभी वैध माना जाएगा। जब वीडियो का कंटेंट राजस्थान के लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दे रहा हो।
- वीडियो पूरी तरह से सरकारी योजनाओं से संबंधित तथ्यों पर आधारित होना चाहिए और ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए जो योजना के दायरे से बाहर हो। इस नियम का उल्लंघन करने वाले वीडियो अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे।
- वीडियो कम से कम 30 सेकंड्स कम और अधिक से अधिक 120 सेकंड का होना चाहिए|
- आप राजस्थान में चल रही विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं पर कई वीडियो बना सकते हैं और पोर्टल पर पोस्ट कर सकते हैं।
- वैध प्रतियोगी बनने के लिए हैशटैग #JanSammaJaiRajasthan का उपयोग ज़रूर करें।
- प्रतिभागी को बनाया गया वीडियो ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब जैसे कम से कम दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना जरूरी हैं|
- अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक विडियो केवल एक ही बार पोस्ट कर सकते हैं|
- एक ही वीडियो को कई बार पोस्ट करके हैशटैग को स्पैम करने पर आप अयोग्य घोषित हो जाएंगे|
- जितना हो सके रचनात्मक रहें लेकिन शब्दों, ऑडियो या दृश्यों में किसी भी प्रकार की अभद्रता/ अभद्र भाषा का प्रयोग नही करना हैं|
- विजेताओं पर स्क्रीनिंग कमेटी का निर्णय अंतिम और सभी प्रतिभागियों के लिए बाध्यकारी होगा।
- कॉन्टेस्ट की अवधि दिनांक 07 जुलाई 2023 से 06 अगस्त, 2023 तक (31 दिवस) तक रहेगी।
2. जन सम्मान कॉन्टेस्ट के लिए पात्रता मानदंड
- प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्रता मानदंड प्रतियोगिता में 13 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।
- प्रतियोगिता में केवल राजस्थान के निवासी ही भाग ले सकते हैं।
- प्रतिभागी के परिवार का जन आधार कार्ड होना आवश्यक है।
- आपके द्वारा अपलोड किया गया वीडियो ओरिजिनल होना चाहिए।
3. अपनी वीडियो प्रविष्टि का लिंक किस वेबसाइट पर पोस्ट करना चाहिए?
- https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर जाएं|
- यहां जनसम्मान वीडियो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिया गया रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना हैं।
- अपना जन आधार कार्ड नंबर, पहला नाम, अंतिम नाम, उम्र, लिंग, फोन नंबर, ईमेल आईडी, जिला, निर्वाचन क्षेत्र और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट के दो लिंक का उल्लेख करें।
4. अपना जन आधार कार्ड नंबर कैसे पता चलेगा?
राजस्थान में चल रही सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए राजस्थान के प्रत्येक परिवार के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए। एक ही संख्या परिवार के सभी सदस्यों पर लागू होती है।
5. जनसम्मान प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कैसे करूं?
जनसम्मान वीडियो प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करने के लिए, https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर जाएं और पिछे बताए सभी आवश्यक विवरणों के साथ पंजीकरण फॉर्म भरें।
6. क्या मुझे जनसम्मान प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भुगतान करना होगा?
नहीं, प्रतियोगिता में भाग लेना बिल्कुल निःशुल्क है।
8. क्या जनसम्मान वीडियो प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करने के लिए फॉर्म के सभी फ़ील्ड भरने होंगे?
हाँ, पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए फॉर्म के सभी फ़ील्ड भरना अनिवार्य है।