राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023, 12वीं पास के लिए 50000 पदों पर आवेदन करने का मौका

Share with friends

Rajasthan Mahatma Gandhi Seva Prerak Vacancy 2023: राजस्थान सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शांति एवं सद्भाव का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए राजस्थान में 50 हजार महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। ये प्रेरक आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताने के साथ महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं संविधान केंद्रों का संचालन भी करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की चयन प्रक्रिया एवं नियमों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सेवा प्रेरकों को हर महीने 4500 रुपए का वेतन दिया जाएगा| सेवा प्रेरकों की भर्ती ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत और शहरी स्तर पर नगरपालिका या नगर परिषद के द्वारा होगी|


राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त 2023 से लेकर 29 अगस्त 2023 तक शांति एवं अहिंसा विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं| इस भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि पोस्ट के माध्यम से बताएगें|

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

Rajasthan Mahatma Gandhi Seva Prerak Recruitment 2023 Overview

शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा राजस्थान के सभी जिलों के सभी राजस्व ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों के लिए महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन 50000 पदों के लिए जारी किया है। राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के तहत सेवा प्रेरकों की भर्ती 1 वर्ष के लिए मानदेय पर आयोजित की जा रही है।

विभाग का नामशांति एवं अहिंसा विभाग
पद का नाममहात्मा गांधी सेवा प्रेरक
पदों की संख्या50000 पद
वेतन4500/- प्रतिमाह
नौकरी का स्थानराजस्थान
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटpeaceandnonviolence.rajasthan.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन13 अगस्त 2023
आवेदन की शुरूआत16 अगस्त 2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि29 अगस्त 2023
रिजल्ट जारी होने की तिथि05 सितम्बर 2023 (संभावित)

Rajasthan Mahatma Gandhi Seva Prerak Vacancy 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता

  • राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार को केंद्र सरकार / राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य हैं|
  • महात्मा गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रमाण पत्र धारक, स्काउट गाइड, एनसीसी/ NYK सर्टिफिकेट धारी, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, पूर्व बजट घोषणा में चयनित महात्मा गांधी सेवा प्रेरक एवं महिला SHG को प्राथमिकता दी जाएगी।

महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा

सभी श्रेणियों के उम्मीदवार के लिए –

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 50 वर्ष

Rajasthan Mahatma Gandhi Seva Prerak Bharti 2023 आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदकों को किसी प्रकार की फीस नही देनी होगी| आवेदन पूर्णत: नि:शुल्क रहेगें|

महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया

महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए किसी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी|

प्रत्येक जिले में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को चयन प्रक्रिया के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं| सेवा प्रेरकों के चयन के लिए उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा। जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति प्रेरकों का अंतिम अनुमोदन कर चयनितों की सूची शांति एवं अहिंसा निदेशालय को भेजेगी। चयनित प्रेरकों को गांधी दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षिण के लिए बुलाया जाएगा| प्रेरकों की ऑनलाइन उपस्थिति मॉनिटरिंग एवं भुगतान की कार्यवाही सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सॉफ्टवेयर से की जाएगी।

महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को अपनी SSO id को लॉग इन करना होगा|
  • SSO id लोगिन करने के बाद Citizen Apps में रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना होगा|
  • रिक्रूटमेंट पोर्टल पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरना होगा|
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारियां सही व ध्यानपूर्वक भरनी हैं|
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद उसे फाइनल सबमिट करना हैं|
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य ले लेवें|

Important Links

Official WebsiteClick here
Apply OnlineClick here
For More JobsClick here

FAQ

Q.1. राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक क्या है?

Ans. – ये प्रेरक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करायेंगे|
साथ ही महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं संविधान केंद्रों का संचालन भी करेंगे।

Q.2. महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या हैं?

Ans. – 29 अगस्त 2023

Q.3. राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के लिए कुल कितने पद हैं?

Ans. – 50000 पदों पर भर्ती की जाएगी|

Q.4. राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या हैं?

Ans. – अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए|

Q.5. सेवा प्रेरक भर्ती के लिए वेतन क्या हैं?

Ans. – 4500 रुपये प्रतिमाह|

Leave a Comment