Rajasthan PTET Upward Movement से मनचाहा कॉलेज कैसे प्राप्त करें ?

Rajasthan PTET Upward Movement : राजस्थान PTET २०२१ 2 वर्षीय कोर्स की पहली कॉलेज आवंटन की पहली सूची विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है | यदि आपको मनपंसद कॉलेज नहीं मिला है तो आप अपवर्ड मूवमेंट के माध्यम से अपनी वरीयता के अनुसार कॉलेज प्राप्त कर सकते है |


Check Now : PTET 2021 College Allotment List First Round

अपवर्ड मूवमेंट क्या होता है? PTET 2021 2yr cource में अपवर्ड मूवमेंट की लास्ट डेट क्या है? क्या अपवर्ड मूवमेंट से पहले कॉलेज में प्रवेश लेना जरुरी है ? कॉलेज आवंटन के पश्चात, आवंटित कॉलेज में प्रवेश कैसे लें? आदि प्रश्नों के उत्तर आपको इस पोस्ट में मिल जायेंगे |

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

अपवर्ड मूवमेंट क्या होता है?

जब आपको, आपके द्वारा भरे गये कॉलेज वरीयता क्रम में से शुरूआती क्रम का कॉलेज नहीं मिलता है यां आपको अंतिम क्रम में भरे गए कॉलेज मिल जाता है तो आपके पास एक आप्शन रहता है की आप अपवर्ड मूवमेंट की सहायता से उच्च क्रम का कॉलेज प्राप्त कर सकते है | इसे प्रक्रिया को आप निचे दिए गए उदहारण से समझ सकते है |

मान लीजिये की आपने PTET 2021 काउंसलिंग के समय १०० कॉलेज को अपनी पसंद के अनुसार वरीयता क्रम दिया | अब आपको उसमे से क्रम संख्या 60 वाला कॉलेज आवंटित हो जाता है | अब यदि आप अपवर्ड मूवमेंट के लिए अप्लाई करोगे तो आपको दूसरी सूची में क्रम संख्या 60 से निचे (अर्थात् 1 से ५९ तक) वाले कॉलेज मिल सकते है |

~ Rajveer Singh (M.Sc., B.ed.)

PTET 2021 2yr cource में अपवर्ड मूवमेंट की लास्ट डेट क्या है?

अपवर्ड मूवमेंट ( Rajasthan PTET Upward Movement ) के लिए आप 15-11-2021 से 25-11-2021 तक अप्लाई कर सकते हो | ध्यान रहे की अपवर्ड मूवमेंट के लिए अप्लाई करने से पहले आपको प्रथम सुची में आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करवानी होगी |

क्या अपवर्ड मूवमेंट से पहले कॉलेज में प्रवेश लेना जरुरी है ?

जी हाँ, अपवर्ड मूवमेंट के लिए आपको प्रथम सुची में आवंटित कॉलेज में प्रवेश लेना (अर्थात् रिपोटिंग करवाना) जरुरी है | बिना रिपोर्टिंग करवाए आप अपवर्ड मूवमेंट के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हो | दोस्तों यदि आपको कॉलेज आपके निवास स्थान से दूर मिला है तो आप ऑनलाइन भी रिपोर्टिंग करवा सकते हो |

Apply Now : PTET Upward Movement

कुल मिलाकर अंतिम निर्णय ये निकलता है कि अपवार्ड मूवमेंट के माध्यम से आप प्राथिमक वरीयता वाला कॉलेज प्राप्त कर सकते हो |

दोस्तों इस पोस्ट में आपको बताई गयी जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताएं और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ साझा जरुर करें |

1 thought on “Rajasthan PTET Upward Movement से मनचाहा कॉलेज कैसे प्राप्त करें ?”

Leave a Comment