जाने RSSB की कौन-कौनसी भर्ती परीक्षाएं CET के तहत होगी और, कौनसी CET के बिना?

Share with friends

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 15 मई 2023 को एग्जाम कैलेंडर जारी किया था। परन्तु लम्बे इंतजार के बाद एक बार फिर बोर्ड ने 5 सितम्बर 2023 को संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया हैं| बोर्ड ने संशोधित कैलेंडर जारी करते हुए केवल भर्ती परीक्षा की तिथि/माह की घोषणा की हैं लेकिन यह नही बताया हैं कि, किस परीक्षा के लिए विज्ञप्ति कब जारी होगी| और आवेदन फॉर्म कब तक भरे जायेंगे?


इस पोस्ट में हम आपकों बतायेंगे कि किस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कब जारी होगा, और उसके लिए CET पास होना आवश्यक हैं या नही?

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2023-24 (RSSB Revised Time Table 2024)

आने वाले समय में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में गोपनीयता, परीक्षा आयोजित करने के लिए आवश्यक कार्यों (जैसे प्रश्न पत्र एवं परीक्षा केंद्र निर्धारण करना) की संवेदनशीलता को देखते हुए पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर में निम्न संशोधन किए गए हैं। ताकि इन परीक्षाओं का आयोजन पूर्ण प्रतिष्ठा एवं गोपनीयता के साथ सफलतापूर्वक किया जा सके।

क्र.सं.परीक्षा का नामसंभावित परीक्षा तिथि एवं माह
1.सूचना सहायक सीधी भर्ती 202321 जनवरी 2024
2.संविदा नर्स (GNM) सीधी भर्ती परीक्षा 20233 फरवरी 2024 Morning
3.संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) भर्ती परीक्षा 20233 फरवरी 2024 Evening
4.कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 20234 फरवरी 2024
5.कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 202311 फरवरी 2024
6.संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 20233 मार्च 2024
7.पर्यवेक्षक (महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
8.सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती 2023मार्च-अप्रैल 2024
9.उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
10.छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सेकंड (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
11.पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
12.प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
13.छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 3rd (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
14.कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
15.पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
16.जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च–अप्रैल 2024
17.कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024

नोटिफिकेशन जारी होने की सम्भावित तिथि/माह

क्र.सं.परीक्षा का नामसंभावित
विज्ञप्ति माह
आवेदन तिथि
1.सूचना सहायक सीधी भर्ती 202316 जनवरी 202327 जनवरी – 03 मार्च 2023
2.संविदा नर्स (GNM) सीधी भर्ती परीक्षा 202306 जुलाई 202310 जुलाई – 08 अगस्त 2023
3.संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) भर्ती परीक्षा 202306 जुलाई 202310 जुलाई – 08 अगस्त 2023
4.कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 202310 जुलाई 202315 जुलाई – 13 अगस्त 2023
5.कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त
सीधी भर्ती परीक्षा 2023
20 जून 202327 जून – 26 जुलाई 2023
6.संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 202307 जुलाई 202312 जुलाई – 10 अगस्त 2023
7.पर्यवेक्षक (महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) सीधी
भर्ती परीक्षा 2023
अगस्त 2023अगस्त 2023
8.सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती 2023सितम्बर 2023सितम्बर/अक्टूबर 2023
9.उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा 2023सितम्बर 2023सितम्बर/अक्टूबर 2023
10.छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सेकंड
(सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा 2023
अक्टूबर 2023अक्टूबर 2023
11.पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2023जनवरी 2024जनवरी 2024
12.प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा 2023जनवरी 2024जनवरी 2024
13.छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 3rd
(अल्पसंख्यक मामलात विभाग) भर्ती परीक्षा 2023
जनवरी 2024जनवरी 2024
14.कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023जनवरी 2024जनवरी/फरवरी 2024
15.पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2023जनवरी 2024जनवरी/फरवरी 2024
16.जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती परीक्षा 2023जनवरी 2024जनवरी/फरवरी 2024
17.कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023जनवरी 2024जनवरी/फरवरी 2024

CET क्या हैं?

CET की फुल फॉर्म कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (समान पात्रता परीक्षा) हैं| RSSB द्वारा CET दो स्तर पर आयोजित की जाती हैं| सीनियर सेकेंडरी लेवल और ग्रेजुएशन लेवल| सीनियर सेकेंडरी लेवल के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी हैं जबकि ग्रेजुएशन लेवल के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक पास होना चाहिए|

CET साल में एक बार आयोजित की जाती हैं| CET के स्कोर की वैधता तीन साल होती हैं| CET पास होने के लिए अभ्यर्थी को कम से कम 40% अंक लाना आवश्यक हैं| CET पास करने का मतलब यह नही हैं कि सीधा सरकारी नौकरी मिल जाएगी बल्कि अभ्यर्थी राजस्थान में होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता हैं| यानि CET एक तरह से प्रारम्भिक (प्री) परीक्षा हैं|

कौन-कौनसी परीक्षा CET के तहत होगी?

बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊपर सारणी में दी गई भर्ती परीक्षाएं जिनकी योग्यता स्नातक पास हैं उनके लिए स्नातक स्तर CET पास होना जरूरी हैं| जिन भर्ती परीक्षाओं की योग्यता सीनियर सेकेंडरी पास (12वीं) पास हैं उनके लिए सीनियर सेकेंडरी लेवल CET पास होना आवश्यक हैं|

उदाहरण के लिए जैसे पटवारी, जिलादार, कनिष्ठ अभियंता आदि परीक्षा के लिए स्नातक पास होने के साथ-साथ स्नातक स्तर CET पास होना भी आवश्यक हैं|

प्रयोगशाला सहायक, छात्रावास अधीक्षक, आरपीएससी में क्लर्क ग्रेड II, कनिष्ठ सहायक, पंचायती राज विभाग में एलडीसी आदि परीक्षा के लिए सीनियर सेकेंडरी पास होने के साथ-साथ सीनियर सेकेंडरी स्तर CET पास होना भी जरूरी हैं|

Important Links

ऑफिसियल वेबसाइटClick here
डाउनलोड Exam Calender 2024 PdfClick here
Latest JobsClick here

FAQ

Q.1. सीईटी करने से क्या होता है?

Ans – CET एक तरह से प्रारम्भिक (प्री) परीक्षा हैं| CET पास करने का मतलब यह नही हैं कि सीधा सरकारी नौकरी मिल जाएगी बल्कि अभ्यर्थी राजस्थान में होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता हैं|

Q.2. सीईटी में कितने नंबर लाना अनिवार्य है?

Ans – सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक लाना आवश्यक है।

Q.3. CET एग्जाम साल में कितनी बार होता है?

Ans – राजस्थान सीईटी विभिन्न 12 वीं पास और स्नातक स्तर के पदों के लिए एक पूर्व-पात्रता परीक्षा है। राजस्थान सीईटी साल में एक बार आयोजित किया जाएगा और राजस्थान सीईटी स्कोर 3 साल के लिए मान्य होगा।

Q.4. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल में सीईटी लागू है क्या?

Ans – राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी का सीईटी सीनियर सेकेंडरी एग्जाम पास होना अनिवार्य है। CET में कम से कम 40% अंक होने चाहिए|

Q.5. क्या राजस्थान पटवारी भर्ती में सीईटी लागू है?

Ans – हाँ, राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी का सीईटी स्नातक स्तर का एग्जाम पास होना अनिवार्य है।

Leave a Comment