RSMSSB Revised Exam Calendar 2024; RSSB ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, जानें कौनसी परीक्षा कब होगी?

Share with friends

RSMSSB Revised Exam Calendar 2024: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर (टाइम-टेबल) जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से संशोधित परीक्षा कैलेंडर (RSSB Exam Calendar 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस पोस्ट में भी हमने पीडीएफ उपलब्ध करवा दी हैं|


RSMSSB Revised Exam Calendar 2024 Pdf

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार सितंबर और अक्टूबर 2023 में प्रस्तावित सभी भर्ती परीक्षाएं अब वर्ष 2024 में होंगी| इसके लिए RSSB बोर्ड की ओर से संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है| संशोधित परीक्षा कैलेंडर के तहत जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 के बीच 17 भर्ती परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएगी| कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव ने बताया कि अध्यापक भर्ती परीक्षा, वनपाल, वनरक्षक भर्ती परीक्षा और मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट आगामी 1 महीने में जारी करने को प्राथमिकता देने के कारण संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है|

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में गोपनीयता, परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रश्न पत्र, परीक्षा केंद्र निर्धारण करने जैसे कार्यों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पहले से जारी परीक्षा कैलेंडर को संशोधित किया गया है|

RSSB Exam Calendar 2024

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 के बीच 17 भर्ती परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएगी| बोर्ड द्वारा जारी संशोधित कैलेंडर इस प्रकार हैं-

क्र.सं.परीक्षा का नाम परीक्षा दिनांक
1.सूचना सहायक सीधी भर्ती 202321 जनवरी 2024
2.संविदा नर्स (GNM) सीधी भर्ती परीक्षा 20233 फरवरी 2024 (सुबह)
3.संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) भर्ती परीक्षा 20233 फरवरी 2024 (शाम)
4.कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 20234 फरवरी 2024
5.कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 202311 फरवरी 2024
6.संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 20233 मार्च 2024
7.पर्यवेक्षक (महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
8.सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती 2023मार्च-अप्रैल 2024
9.उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
10.छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सेकंड (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
11.पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
12.प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
13.छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 3rd (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
14.कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
15.पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024
16.जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च–अप्रैल 2024
17.कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023मार्च-अप्रैल 2024

संशोधित परीक्षा कैलेंडर कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी नीचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एग्जाम कैलेंडर 2024 डाउनलोड कर सकते हैं|

  • सबसे पहले RSSB की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद में आपको News Notification पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Exam Calender 2024 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप एग्जाम कैलेंडर 2024 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं|

Important Links

ऑफिसियल वेबसाइटClick here
डाउनलोड Exam Calender 2024 PdfClick here
Latest JobsClick here

FAQ

RSSB ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर (टाइम-टेबल) कब जारी किया?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 5 सितम्बर को संशोधित परीक्षा कैलेंडर (टाइम-टेबल) जारी कर दिया है।

RSMSSB Revised Exam Calendar 2024 Pdf कैसे डाउनलोड करें?

RSMSSB Exam Calendar 2024 Pdf डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऊपर पोस्ट में दिया गया हैं| इसके अतिरिक्त आप बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं|

Leave a Comment