प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 और नयें मंत्रीमंडल से जुड़े तथ्य

Share with friends

राजस्थान विधानसभा चुनाव और चुनाव परिणाम

राजस्थान की 16 वीं विधानसभा के लिए 25 नवम्बर 2023 को वोट डाले गए। जबकि चुनाव परिणाम 3 दिसम्बर को घोषित किए गए। इस बार चुनावों में भाजपा ने बहुमत हासिल किया और राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया।


भाजपा के विधायकों ने श्री भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना।

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

राज्यपाल कलराज मिश्र ने भजन लाल शर्मा को राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में 15 दिसम्बर 2023 को शपथ दिलाई।
इस बार दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया हैं।

नामपदविधानसभा क्षेत्र
भजन लाल शर्मामुख्यमंत्रीसांगानेर
दीया कुमारीउप मुख्यमंत्रीविद्याधर नगर
प्रेमचंद बैरवाउप मुख्यमंत्रीदूदू

राजस्थान विधानसभा चुनाव से जुड़े प्रमुख तथ्य

  • बीजेपी के वरिष्ठ विधायक कालीचरण सर्राफ को 18 दिसंबर 2023 को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई गई। उनके सहयोग के लिए तीन विधायकों का एक पैनल बनाया गया, जिसमे दयाराम परमार, प्रताप सिंह सिंघवी तथा डॉ किरोड़ी लाल मीणा शमिल थे।
  • राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र 20 दिसम्बर 2023 को शुरू हुआ। जिसमे प्रोटेम स्पीकर ने विधायकों को शपथ दिलाई।
  • विधानसभा स्पीकर – वासुदेव देवनानी
  • पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक वासुदेव देवनानी को 21दिसम्बर को विधायकों द्वारा सर्व सम्मति से राजस्थान विधानसभा का स्पीकर चुना गया।
  • वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा के 17वे विधानसभाध्यक्ष हैं।
  • सर्वाधिक मतों से जीत :
    • दिया कुमारी (विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र) (71,368 वोटों से)
  • सबसे कम मतों से जीत:
    • कोटपूतली से भाजपा के हंसराज पटेल (321 मतों से)
    • कठूमर से बीजेपी के रमेश खिंची (409 मतों से)
  • सर्वाधिक वोट प्राप्त प्रत्याशी
    • शाहपुरा से कांग्रेस के मनीष यादव को कुल डाले गए मतों में से 63.58% मत प्राप्त हुए।
  • राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी – प्रवीण गुप्ता
  • जालोर के रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 93.10% दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया|

प्रमुख दलों को प्राप्त मत प्रतिशत

पार्टी का नामवोट शेयर
बीजेपी41.69%
कांग्रेस39.53%
आरएलपी2.39%
बसपा1.82%

16वीं विधानसभा में महिला विधायक की स्तिथि

  • इस बार कुल 20 महिलाएं प्रत्याशी जीतकर विधायक को बनी है।
  • महिला प्रत्याशियों का जीत प्रतिशत 10% रहा हैं।
  • भाजपा की 20 महिला प्रत्याशियों में से 9 प्रत्याशी जीत कर विधायक बनी है जबकि कांग्रेस की 27 महिला प्रत्याशियों में से 9 जीतकर विधानसभा पहुंची है।
  • इनके अलावा बयाना से रितु बनावत और बाड़मेर से प्रियंका चौधरी निर्दलीय जीतकर विधायक बनी है। ये दोनों भाजपा से बगावत करके जीत हासिल करने में सफल रही हैं।
  • 15वीं विधानसभा (2018) में महिला विधायकों की संख्या 23 थी।
  • 16वीं विधानसभा में सबसे वरिष्ठ विधायक भाजपा के कालीचरण सराफ है जो आठवीं बार जीतकर विधानसभा पहुंचे है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मतदान प्रतिशत

  1. कुल मतदान प्रतिशत – 75.45%
  2. ग्रामीण मतदान प्रतिशत – 75.67%
  3. शहरी मतदान प्रतिशत – 71.23%
  4. इस बार शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान हनुमानगढ़ जिले (76.65%) में हुआ
  5. ग्रामीण क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान बांसवाड़ा जिले (84.32%)में हुआ।

विजयी सीटों की स्थिति

  • कुल विधनसभा सीट – 200
  • इस बार 199 सीटों पर चुनाव हुआ ( श्री गंगानगर जिले के श्री करनपुर विधानसभा क्षेत्र से गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण वहाँ चुनाव स्थगित कर दिया गया| फिर यहाँ 05 जनवरी को चुनाव हुआ और 08 दिसम्बर को मतगणना हुई जिमसे स्व० गुरमीत सिंह कुन्नर के पुत्र रुपिंदर सिंह कुन्नर ने भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र पाल सिंह को 12,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया।)
पार्टी का नामप्राप्त सीट की संख्या
भारतीय जनता पार्टी (BJP)115
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)70
भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP)3
राष्ट्रीय लोक दल (RLD)1
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल (RLP1
बहुजन समाजवादी पार्टी(BSP)2
निर्दलीय8

राजस्थान नवीनतम मंत्रिमंडल

Leave a Comment