राजस्थान सरकार के मंत्रियों को विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग

Share with friends

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गृह विभाग किसी को न देकर अपने पास रखा है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी को वित्त विभाग के साथ छह विभाग की जिम्मेदारी दी गई हैं। दुसरे डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को परिवहन के साथ चार विभागों का कार्यभार दिया गया हैं। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कृषि और ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन और जन अभाव अभियोग विभाग का जिम्मा सौंपा गया हैं।


वही कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर को शिक्षा विभाग देकर राज्य का शिक्षा मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास प्रारंभिक शिक्षा और संस्कृत शिक्षा विभाग भी रहेगा। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग सहित 5 विभागों का मुख्य बनाया गया हैं। बाबूलाल खराड़ी को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग और हीरालाल नागर को ऊर्जा विभाग का जिम्मा सौंपा गया हैं।

सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को कृषि एवं सिंचाई मंत्री बनाया गया हैं। हीरालाल नागर को उर्जा मंत्री का दायित्व दिया गया हैं।

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

किस मंत्री को कौनसा विभाग मिला हैं?

1.श्री भजन लाल शर्मा
मुख्यमंत्री
1. कार्मिक विभाग
2. आबकारी विभाग
3. गृह विभाग
4. आयोजना विभाग
5. सामान्य प्रशासन विभाग
6. नीति निर्धारण प्रकोष्ठ – मुख्यमंत्री सचिवालय
7. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
8. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)  
2.सुश्री दिया कुमारी
उप मुख्यमंत्री
1. वित्त विभाग
2. पर्यटन विभाग
3. कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग
4. सार्वजनिक निर्माण विभाग
5. महिला एवं बाल विकास विभाग
6. बाल अधिकारिता विभाग
3.डॉ. प्रेमचन्द बैरवा
उप मुख्यमंत्री
1. तकनीकी शिक्षा विभाग
2. उच्च शिक्षा विभाग
3. आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं हौम्योपैथी (आयुष) विभाग
4. परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग
4.श्री किरोड़ी लाल
कैबिनेट मंत्री
1. कृषि एवं उद्यानिकी विभाग
2. ग्रामीण विकास विभाग
3. आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग
4. जन अभियोग निराकरण विभाग
5.श्री गजेन्द्र सिंह
कैबिनेट मंत्री
1. चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग
2. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई)
6.कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
कैबिनेट मंत्री
1. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
2. सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
3. युवा मामले और खेल विभाग
4. कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग
5. सैनिक कल्याण विभाग
7.श्री मदन दिलावर
कैबिनेट मंत्री
1. विद्यालयी शिक्षा विभाग (स्कूल एजूकेशन)
2. पंचायती राज विभाग
3. संस्कृत शिक्षा विभाग
8.श्री कन्हैयालाल
कैबिनेट मंत्री
1. जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
2. भू-जल विभाग
9.श्री जोगाराम पटेल
कैबिनेट मंत्री
1. संसदीय कार्य विभाग
2. विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय
3. न्याय विभाग
10.श्री सुरेश सिंह रावत
कैबिनेट मंत्री
1. जल संसाधन विभाग
2. जल संसाधन (आयोजना ) विभाग
11.श्री अविनाश गहलोत
कैबिनेट मंत्री
1. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
12.श्री सुमित गोदारा
कैबिनेट मंत्री
1. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
2. उपभोक्ता मामले विभाग
13.श्री जोराराम कुमावत
कैबिनेट मंत्री
1. पशुपालन एवं डेयरी विभाग
2. गोपालन विभाग
3. देवस्थान विभाग
14.श्री बाबूलाल खराड़ी
कैबिनेट मंत्री
1. जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
2. गृह रक्षा विभाग
15.श्री हेमन्त मीणा
कैबिनेट मंत्री
1. राजस्व विभाग
2. उपनिवेशन विभाग
16.श्री सुरेन्द्रपाल सिंह टी.टी.
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  
1. कृषि विपणन विभाग
2. कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग
3. इंदिरा गांधी नहर विभाग
4. अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग
17.श्री संजय शर्मा
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  
1. वन विभाग
2. पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
3. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
18.श्री गोतम कुमार
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  
1. सहकारिता विभाग
2. नागरिक उड्डयन विभाग
19.श्री झाबर सिंह खर्रा
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. नगरीय विकास विभाग
2. स्वायत्त शासन विभाग
20.श्री हीरालाल नागर
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. ऊर्जा विभाग
21.श्री ओटा राम देवासी
राज्य मंत्री
1. पंचायती राज विभाग
2. ग्रामीण विकास विभाग
3. आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग
22.डॉ. मंजू बाघमार
राज्य मंत्री
1. सार्वजनिक निर्माण विभाग
2. महिला एवं बाल विकास विभाग
3. बाल अधिकारिता विभाग
23.श्री विजय सिंह
राज्य मंत्री
1. राजस्व विभाग
2. उपनिवेशन विभाग
3. सैनिक कल्याण विभाग
24.श्री कृष्ण कुमार के. के. विश्नोई
राज्य मंत्री  
1. उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
2. युवा मामले और खेल विभाग
3. कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग
4. नीति निर्धारण विभाग
25.श्री जवाहरसिंह बेढम
राज्य मंत्री  
1. गृह विभाग
2. गोपालन विभाग
3. पशुपालन एवं डेयरी विभाग
4. मत्स्य विभाग
नोटउपरोक्त के अतिरिक्त अन्य अवितरित विभागों का कार्य मुख्यमंत्री स्वयं देखेंगें ।

Leave a Comment