RPSC 2nd Grade New Vacancy 2023: जानिए राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर नई भर्ती की ताजा अपडेट

Share with friends

RPSC 2nd Grade New Vacancy 2023: राजस्थान में टीचर सेकंड ग्रेड भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर हैं|


राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जल्द ही सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा|

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

शिक्षा विभाग ने सेकंड ग्रेड के रिक्त पदों को भरने हेतु अभ्यर्थना राज्य सरकार को भेजी थी| जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजूरी दे दी हैं|

अब अक्टूबर के पहले सप्ताह तक अभ्यर्थना आयोग पहुँच सकती हैं|

उसके बाद आयोग नई भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करेगा|

RPSC 2nd Grade New Vacancy 2023

विभाग द्वारा जल्द ही आरपीएससी द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए कुल रिक्त पदों की घोषणा करके विज्ञप्ति जारी की जा सकती हैं।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आरपीएससी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए वरिष्ठ शिक्षक भर्ती और संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए वरिष्ठ शिक्षक भर्ती के लिए अलग अलग रिक्त पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

आयोग का नामराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
भर्ती RPSC 2nd Grade Vacancy 2023
कुल पद4000
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन
जॉब लोकेशनराजस्थान
Official Websiterpsc.rajasthan.gov

RPSC 2nd Grade New Vacancy 2023 Eligibility Criteria

Educational Qualification

राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय मे स्नातक व एक वर्षीय या द्विवर्षीय शिक्षा स्नातक (बीएड) होना जरूरी है।

हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी एवं सिन्धी विषय के लिये अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता – वैकल्पिक विषय के रूप में संबंधित विषय के साथ स्नातक या समकक्ष परीक्षा, और राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।

विज्ञान विषय के लिये अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता – वैकल्पिक विषयों के रूप में निम्नलिखित में से कम से कम दो विषयों के साथ स्नातक या समकक्ष परीक्षा: – भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और जैव रसायन और शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त है|

सामाजिक विज्ञान विषय के लिये अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता – विषयों में से कम से कम दो विषयों के साथ स्नातक या समकक्ष परीक्षा – इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन और दर्शनशास्त्र वैकल्पिक विषयों के रूप में और राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा।

Age Limit

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु में छूट सरकारी नियमानुसार दी जाएगी|

Application Fee

केटेगरीफीस
GeneralRs. 450/-
OBC/EWSRs. 350/-
SC/STRs. 150/-

RPSC 2nd Grade Vacancy 2023 Selection Process

  • लिखित परीक्षा
  • फाइनल कट-ऑफ लिस्ट
  • डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

Rajasthan 2nd Grade Vacancy 2023 Salary/Pay Scale

PostSalary
Grade II Teacher9300-34800 (PB-2-3600/4200 ग्रेड वेतन)

RPSC 2nd Grade Exam Patter 2023: Paper-I

  • अधिकतम अंक – 200
  • परीक्षा समय – 2 घंटे
  • कुल प्रश्नों की संख्या – 100 प्रश्न
  • प्रत्येक प्रश्न 2 नंबर का होगा|
  • निगेटिव मार्किंग 1/3 भाग होगी।
विषय नामप्रश्नों की संख्याकुल अंक
राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान4080
राजस्थान के करेंट अफेयर्स1020
विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान3060
शैक्षणिक मनोविज्ञान2040
कुल100200

Paper-II

  • अधिकतम अंक – 300
  • परीक्षा समय – 2:30 घंटे
  • कुल प्रश्नों की संख्या – 150 प्रश्न
  • प्रत्येक प्रश्न 2 नंबर का होगा|
  • निगेटिव मार्किंग 1/3 भाग होगी।
विषय नामप्रश्नों की संख्याकुल अंक
सम्बंधित विषय वस्तु के बारे में माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर का ज्ञान90180
सम्बंधित विषय वस्तु के बारे में स्नातक स्तर का ज्ञान4080
सम्बंधित विषय के शिक्षण के तरीके2040
कुल150300

Important Links

Official WebsiteClick Here
Latest UpdateClick Here

About this article

AuthorRajveer Kamboj
Post Published Date25 Sep 2023
Source of InformationUpen Yadav Twitter

Leave a Comment