RSMSSB Exam Calendar 2023-24, जाने कौनसी परीक्षा कब होगी

Share with friends

RSMSSB Exam Calendar 2023-24 : राजस्थान के युवा बेरोजगारों को जिस परीक्षा कैलेंडर जारी होने का इंतजार था, वो अब खत्म हो गया हैं| राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर 15 मई 2023 को जारी कर दिया हैं|


इस कैलेंडर में कुल 17 भर्ती परीक्षाओ का टाइम टेबल बताया गया हैं| इस साल पहली भर्ती परीक्षा सूचना सहायक की 9 सितम्बर 2023 को होगीं| इसके अलावा चिकित्सा विभाग के विभिन्न पदों पर भर्ती सहित CET (समान पात्रता परीक्षा) में शामिल विभिन्न पदों पर भी भर्ती परीक्षाओ का आयोजन किया जाएगा|

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

ये भर्ती परीक्षाएं सितम्बर 2023 से फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी| ऐसे में इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा की तिथि को देखते हुए अपनी तैयारी अच्छे से कर सकते हैं| इस पोस्ट में आपको भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर की पूरी जानकारी दी जाएगी|

RSMSSB Exam Calendar 2023-24 Latest Update

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 17 प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया हैं| ये सभी भर्ती परीक्षाएं सितम्बर 2023 से फरवरी 2024 के मध्य आयोजित करवाई जाएगी| RSMSSB ने भर्ती परीक्षा कैलेंडर एक ऑफिसियल नोटिस द्वारा जारी किया हैं| RSMSSB द्वारा जारी नोटिस का लिंक भी नीचे दिया गया हैं जिससे आप पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हो|

क्रम संख्यापरीक्षा का नामसंभावित परीक्षा तिथि एवं माह
1.सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा – 20239 सितंबर 2023
2.कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा – 202317 सितंबर 2023
3.संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) सीधी भर्ती परीक्षा – 202324 सितंबर 2023 (Morning)
4.संविदा नर्स (GNM) सीधी भर्ती परीक्षा – 202324 सितंबर 2023
(Evening)
5.संगणक सीधी भर्ती परीक्षा – 202314 अक्टूबर 2023 (Morning)
6.पर्यवेक्षक (महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) भर्ती परीक्षा – 202314 अक्टूबर 2023
(Evening)
7.कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा – 202321 अक्टूबर 2023 (Morning)
8.सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) भर्ती परीक्षा – 202321 अक्टूबर 2023
(Evening)
9.उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा – 2023दिसंबर 2023
10.छात्रावास अधीक्षक ग्रेड – II (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा – 2023दिसंबर 2023
11.पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा – 2023दिसंबर 2023
12.कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा – 2023जनवरी 2024
13.प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा – 2023जनवरी 2024
14.छात्रावास अधीक्षक ग्रेड – III (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) भर्ती परीक्षा – 2023फरवरी 2024
15.कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा – 2023फरवरी 2024
16.पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा – 2023फरवरी 2024
17.जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती परीक्षा – 2023फरवरी 2024

RSMSSB Exam Calendar 2023-24 डाउनलोड कैसे करें

आप नीचे बताये गये स्टेप्स को फॉलो करके ऑफिसियल नोटिस द्वारा एग्जाम कैलेंडर 2023-24 को डाउनलोड कर सकते हो|

  • सर्वप्रथम आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना हैं|
  • अब आपको होम पेज पर “News & Notifications” सेक्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको RSSB Tentive Exam Calendar 2023-24 पर क्लिक करना है।
  • यहां आपको ‘Download’ पर क्लिक करना हैं|
  • अब आपकी स्क्रीन परRSSB Tentive Exam Calendar 2023-24 खुल जाएगा।
  • इसमें सभी 17 भर्तियों की परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं।
  • इसे आप पीडीएफ में डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी ले सकते हो|

Important Links

RSMSSB Exam Calender Release Date15 May 2023
RSMSSB Exam Calender PdfDownload
Official WebsiteClick here

FAQ

Q.1 RSMSSB Exam Calendar 2023-24 कब जारी होगा?

Ans – RSMSSB द्वारा 15 मई 2023 को Exam Calendar 2023-24 जारी कर दिया गया हैं|

Q.2 RSMSSB Exam Calendar 2023-24 PDF कैसे डाउनलोड करें?

Ans – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी भर्तियों का कैलेंडर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और संपूर्ण प्रोसेस उपर दी गई है।

Q.3 राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा कब होगी?

Ans – पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा – 2023 फरवरी 2024 में आयोजित होगी|

Q.4 पर्यवेक्षक (महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) भर्ती परीक्षा – 2023 कब होगी?

Ans – पर्यवेक्षक (महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) भर्ती परीक्षा – 2023 चयन बोर्ड द्वारा 14 अक्टूबर 2023 को करवाई जाएगी|

Q.5 कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा – 2023 कब आयोजित होगी?

Ans – कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा – 2023 बोर्ड द्वारा 17 सितम्बर 2023 को आयोजित करवाई जाएगी|

Leave a Comment