सीबीएसई बोर्ड की सेकंडरी तथा सीनियर सेकंडरी कक्षाओं में देशभर में अध्ययनरत् विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए विषयवार टाइम टेबल का इन्तजार आज खत्म हो गया हैं| केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानि 12 दिसम्बर, 2023 को विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया हैं| CBSE बोर्ड परीक्षा शुरू होने से 60 दिन पहले टाइम टेबल जारी करता हैं|
सरकारी नौकरी भर्ती और सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए निचे दिए बटन पर क्लिक करके , गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च 2024 को खत्म होगी| जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 02 अप्रैल 2024 तक चलेगी| डेटशीट जारी कर दी गई हैं, इसलिए विद्यार्थी इसे बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं| इसके अतिरिक्त इस पोस्ट में नीचे डायरेक्ट लिंक दिया गया हैं, जिससे आप डेटशीट प्राप्त कर सकते हैं|
हाइलाइट्स
- सीबीएसई बोर्ड की क्लास 10th का फर्स्ट पेपर – 15 फरवरी 2024
- क्लास 10th का लास्ट पेपर – 13 मार्च 2024
- क्लास 12th का फर्स्ट पेपर – 15 फरवरी 2024
- क्लास 12th का लास्ट पेपर – 02 अप्रैल 2024
- बोर्ड एग्जाम एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित करवाए जायेंगे|
- बोर्ड की सेकंडरी तथा सीनियर सेकंडरी कक्षाओं के रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स के एग्जाम एक साथ ही होगें|
सीबीएसई क्लास 10 डेटशीट
बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 10 का पहला पेपर 15 फरवरी को पेंटिंग/राय/गुरुंग/तमांग/शेरपा का होगा जबकि लास्ट पेपर 13 मार्च 2024 को कंप्यूटर एप्लीकेशन/ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी/आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का रहेगा| परीक्षा का समय सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा|
सब्जेक्ट वाइज डेटशीट की पीडीएफ आप नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं|
इस प्रकार होगा सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 का एग्जाम पैटर्न
CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं के प्रत्येक सब्जेक्ट का पेपर कुल 80 नंबर का होगा| स्टूडेंट्स को 20 मार्क्स पीरियाडिक टेस्ट्स, असाइनमेंट और स्किल बेस्ड एक्टिविटी या प्रोजेक्ट वर्क के मिलेंगे| 10वीं बोर्ड एग्जाम में 40% सवाल MCQ टाइप, 20% सिचुएशन बेस्ड तथा 40% क्वेश्चनस शोर्ट या लॉन्ग आंसर टाइप पूछे जायेंगे| स्टूडेंट्स को सभी क्वेश्चन्स हल करने के लिए 3 घंटे का टाइम मिलेगा|
सीबीएसई क्लास 12 डेटशीट
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक कक्षा 12वीं का फर्स्ट पेपर 15 फरवरी को इंटरप्रेन्योरशिप/कोंक्बोरोक/कैपिटल मार्केट ऑपरेशन/फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर का हैं जबकि लास्ट पेपर 02 अप्रैल 2024 को इन्फार्मेटिक्स प्रैक्टिस/कंप्यूटर साइंस/इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का होगा| स्टूडेंट्स को पेपर सॉल्व करने के लिए 3 घंटे का टाइम दिया जायेगा|
क्लास 12th की सब्जेक्ट वाइज डेटशीट की पीडीएफ आप नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं|
ये रहेगा सीबीएसई बोर्ड क्लास 12वीं का एग्जाम पैटर्न
12वीं बोर्ड एग्जाम में अकाउंटेंसी, बिज़नेस स्टडीज, इकॉनोमिक्स तथा अन्य सब्जेक्ट के पेपर 80 नंबर के आयेंगे| जबकि 20 नंबर इंटरनल टेस्ट/प्रोजेक्ट/असाइनमेंट के होंगे| केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी का एग्जाम 70 मार्क्स का होगा तथा 30 मार्क्स प्रैक्टिकल एग्जाम के होगें|
डिटेल्ड मार्किंग स्कीम बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से देख सकते हैं|