CBSE बोर्ड का 10वीं तथा 12वीं का सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल जारी

Share with friends

सीबीएसई बोर्ड की सेकंडरी तथा सीनियर सेकंडरी कक्षाओं में देशभर में अध्ययनरत् विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए विषयवार टाइम टेबल का इन्तजार आज खत्म हो गया हैं| केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज यानि 12 दिसम्बर, 2023 को विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया हैं| CBSE बोर्ड परीक्षा शुरू होने से 60 दिन पहले टाइम टेबल जारी करता हैं|


सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च 2024 को खत्म होगी| जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 02 अप्रैल 2024 तक चलेगी| डेटशीट जारी कर दी गई हैं, इसलिए विद्यार्थी इसे बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से देख और डाउनलोड कर सकते हैं| इसके अतिरिक्त इस पोस्ट में नीचे डायरेक्ट लिंक दिया गया हैं, जिससे आप डेटशीट प्राप्त कर सकते हैं|

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

हाइलाइट्स

  • सीबीएसई बोर्ड की क्लास 10th का फर्स्ट पेपर – 15 फरवरी 2024
  • क्लास 10th का लास्ट पेपर – 13 मार्च 2024
  • क्लास 12th का फर्स्ट पेपर – 15 फरवरी 2024
  • क्लास 12th का लास्ट पेपर – 02 अप्रैल 2024
  • बोर्ड एग्जाम एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित करवाए जायेंगे|
  • बोर्ड की सेकंडरी तथा सीनियर सेकंडरी कक्षाओं के रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स के एग्जाम एक साथ ही होगें|

सीबीएसई क्लास 10 डेटशीट

बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 10 का पहला पेपर 15 फरवरी को पेंटिंग/राय/गुरुंग/तमांग/शेरपा का होगा जबकि लास्ट पेपर 13 मार्च 2024 को कंप्यूटर एप्लीकेशन/ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी/आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का रहेगा| परीक्षा का समय सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा|

सब्जेक्ट वाइज डेटशीट की पीडीएफ आप नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं|

इस प्रकार होगा सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 का एग्जाम पैटर्न

CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं के प्रत्येक सब्जेक्ट का पेपर कुल 80 नंबर का होगा| स्टूडेंट्स को 20 मार्क्स पीरियाडिक टेस्ट्स, असाइनमेंट और स्किल बेस्ड एक्टिविटी या प्रोजेक्ट वर्क के मिलेंगे| 10वीं बोर्ड एग्जाम में 40% सवाल MCQ टाइप, 20% सिचुएशन बेस्ड तथा 40% क्वेश्चनस शोर्ट या लॉन्ग आंसर टाइप पूछे जायेंगे| स्टूडेंट्स को सभी क्वेश्चन्स हल करने के लिए 3 घंटे का टाइम मिलेगा|

सीबीएसई क्लास 12 डेटशीट

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक कक्षा 12वीं का फर्स्ट पेपर 15 फरवरी को इंटरप्रेन्योरशिप/कोंक्बोरोक/कैपिटल मार्केट ऑपरेशन/फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर का हैं जबकि लास्ट पेपर 02 अप्रैल 2024 को इन्फार्मेटिक्स प्रैक्टिस/कंप्यूटर साइंस/इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का होगा| स्टूडेंट्स को पेपर सॉल्व करने के लिए 3 घंटे का टाइम दिया जायेगा|

क्लास 12th की सब्जेक्ट वाइज डेटशीट की पीडीएफ आप नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं|

ये रहेगा सीबीएसई बोर्ड क्लास 12वीं का एग्जाम पैटर्न

12वीं बोर्ड एग्जाम में अकाउंटेंसी, बिज़नेस स्टडीज, इकॉनोमिक्स तथा अन्य सब्जेक्ट के पेपर 80 नंबर के आयेंगे| जबकि 20 नंबर इंटरनल टेस्ट/प्रोजेक्ट/असाइनमेंट के होंगे| केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी का एग्जाम 70 मार्क्स का होगा तथा 30 मार्क्स प्रैक्टिकल एग्जाम के होगें|

डिटेल्ड मार्किंग स्कीम बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से देख सकते हैं|

Leave a Comment