India Post GDS Recruitment 2023, 10वीं पास के लिए 30,041 पदों पर निकली बम्पर भर्ती

Share with friends

India Post GDS Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए बड़ी गुड न्यूज़ हैं | इंडिया पोस्ट ने GDS के 30000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं| ये भर्ती अलग-अलग राज्यों के 23 सर्किलों में की जाएगी| इस भर्ती हेतु उम्मीदवार को कोई लिखित परीक्षा नही देनी होगी| अभ्यर्थी का चयन 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट बेस पर किया जाएगा|


इंडिया पोस्ट GDS के लिए 23 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता हैं| इस भर्ती के तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS), शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के पदों को भरा जाएगा|

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

इस आर्टिकल में जीडीएस भर्ती से जुड़ी तमाम जानकारी जैसे शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, फीस, ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया हैं|

India Post Office GDS सामान्य जानकारी

GDS की फुल फॉर्म ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) होता हैं| भारतीय डाक सेवा में GDS के 3 प्रकार के पद होते हैं| ये पद शाखा पोस्टमास्टर, सहायक शाखा पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवक के होते हैं। इनका मुख्य काम डाक पत्रों का वितरण करना तथा पोस्ट ऑफिस से सम्बन्धित अन्य कार्य करना हैं|

भर्ती का नामग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023
भर्ती बोर्ड का नामभारतीय डाक
पद का नामग्रामीण डाक सेवक (GDS), शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
पदों की संख्या30041 पद
चयन-प्रकियामेरिट के आधार पर
आधिकारिक वेबसाइटhttps://indiapostgdsonline.gov.in/

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन की शुरुआत03/08/2023
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़23/08/2023
आवेदन शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि23/08/2023
फॉर्म में त्रुटी सुधार तिथि24-26 जून 2023
मेरिट जारी होने की तिथिComing Soon
India Post GDS Result 2023 जारी तिथिComing Soon

India Post GDS Vacancy 2023 शैक्षिक योग्यता

  • भारत सरकार/राज्य सरकारों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया) में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा पास की अंकतालिका होनी चाहिए|
  • अभ्यर्थियों को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में माध्यमिक स्तर तक स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए|

India Post GDS Recruitment 2023 आयु सीमा

Categoryन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
General/ EWS18 वर्ष40 वर्ष
OBC18 वर्ष43 वर्ष
SC/ ST18 वर्ष45 वर्ष
PwD18 वर्ष50 वर्ष

India Post GDS Recruitment 2023 आवेदन फीस

  • General/ EWS/ OBC पुरुष अभ्यर्थी – 100/- रुपये
  • महिला सभी श्रेणी / SC/ ST/ PwD – कोई फीस नही|
  • भुगतान माध्यम – ऑनलाइन

India Post GDS Recruitment 2023 Post Details – राज्यों के अनुसार पदों का विवरण

प्रदेश का नामस्थानीय भाषापदों की संख्या
उत्तर प्रदेशहिंदी3084
उत्तराखंडहिंदी519
बिहारहिंदी2300
छत्तीसगढ़हिंदी721
दिल्लीहिंदी22
राजस्थानहिंदी2031
हरियाणाहिंदी215
हिमांचल प्रदेशहिंदी418
जम्मू / कश्मीरहिंदी / उर्दू300
झारखंडहिंदी530
मध्यप्रदेशहिंदी1565
केरलमलयालम1508
पंजाबपंजाबी336
महाराष्ट्रकोंकणी /मराठी3154
नार्थ ईस्टबंगाली / हिंदी / इंग्लिश / मणिपुरी / इंग्लिश  / मिज़ो500
ओड़िसाओड़िया1279
कर्नाटककन्नड़1714
तमिलनाडुतमिल2994
तेलंगानातेलगु861
असमअसमिया/असोमिया/बंगाली/बांग्ला/ बोडो/हिंदी/अंग्रेजी855
गुजरातगुजराती1850
पश्चिम बंगालबंगाली/हिन्दी/अंग्रेजी/नेपाली2127
आंध्र प्रदेशतेलगु1058

India Post GDS Recruitment 2023 आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम भारतीय डाक की ऑफिसियल वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाये|
  • इसके बाद सर्किल का चयन करें|यहाँ online apply के लिंक पर क्लिक करना हैं|
  • अब आपकों अपनी डिटेल्स भरकर खुद को रजिस्टर करना हैं|
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन id व पासवर्ड आयेंगे|
  • इन रजिस्ट्रेशन id व पासवर्ड की मदद से लॉग इन करके फॉर्म अप्लाई करना हैं|
  • इसके बाद आवश्यक डॉक्युमेंट्स एवं हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करना हैं|
  • अब एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर देवें|
  • अंत में एप्लीकेशन फॉर्म और फीस रिसीप्ट का प्रिंट आउट लेना हैं|

Important Links

Official WebsiteClick here
Official NotificationClick here
Circle wise Post NotificationClick here
Latest JobsClick here

FAQ

Q.1. क्या इंडिया पोस्ट जीडीएस 2023 के लिए कोई परीक्षा है?

Ans – इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 में अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा सीधे 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Q.2. इंडियन पोस्ट भर्ती 2023 की अंतिम तिथि क्या है?

Ans – आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त है|

Q.3. जीडीएस की सैलरी कितनी होती है?

Ans – India Post GDS का शुरुआती वेतन रु. 10,000 प्रति माह और ब्रांच पोस्ट मास्टर का प्रारंभिक वेतन रु. 14,500 प्रति माह होता है|

Q.4. जीडीएस की नियुक्ति कौन करता है?

Ans – ग्रामीण डाक सेवकों(GDS) की नियुक्ति भारतीय डाक विभाग द्वारा की जाती है।

Q.5. पोस्टमैन की ड्यूटी कितने घंटे की होती है?

Ans – एक ग्रामीण डाक सेवक को प्रतिदिन केवल 4-5 घंटे काम करना पड़ता है|

Leave a Comment