संज्ञा और संज्ञा के भेद उदाहरण सहित

Share with friends

संज्ञा किसे कहते है? sangya aur uske bhed, संज्ञा के भेद कितने है? संज्ञा के कितने भेद होते हैं उदाहरण सहित? (Sangya or uske bhed) आदि प्रश्नों के उत्तर आपको इस पोस्ट में मिले जायेंगे| इसके साथ ही इस पोस्ट में संज्ञा के एक भेद को दुसरे भेद में बदलने के नियम सहित उदहारण भी दिए गए है |


संज्ञा किसे कहते है ?

Sangya Aur Uske Bhed : किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, भाव, अवस्था, गुण या दशा के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे आलोक, पुस्तक, जोधपुर, दया, बचपन, मिठास, गरीबी आदि।

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

Read Must : Hindi Grammar Notes

Read Must : Rajasthan GK Notes

संज्ञा के कितने भेद होते है? Sangya A uske bhed

संज्ञा मुख्यतः तीन प्रकार की होती है

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  2. जातिवाचक संज्ञा
  3. भाववाचक संज्ञा

व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा और इसके उदहारण

व्यक्ति विशेष, वस्तु विशेष अथवा स्थान विशेष के नाम को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे व्यक्ति विशेष: अभिषेक, गुंजन, कविता, कामिनी, लोकेश। वस्तु विशेष: रामायण, ऊषापंखा, रीटामशीन। स्थान विशेष: जयपुर, गंगा, ताजमहल, हिमालय।

जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा और इसके उदहारण

जिस संज्ञा से किसी प्राणी, वस्तु अथवा स्थान की जाति या पूरे वर्ग का बोध होता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- प्राणी मनुष्य, लड़की, घोड़ा, मोर, सेना, सभा वस्तु: पुस्तक, पंखा, मशीन, दूध, साबुन, चाँदी स्थान: पहाड़, नदी, भवन, शहर, गाँव, विद्यालय

भाववाचक संज्ञा की परिभाषा और इसके उदहारण

किसी भाव, अवस्था, गुण अथवा दशा के नाम को भाववाचक संज्ञा कहते हैं जैसे- सुख, बचपन, सुन्दरता।

Read Also : RSCIT Notes

विशेष: कतिपय विद्वान अंग्रेजी व्याकरण की नकल करते हुए हिन्दी में भी – (1) समुदायवाचक संज्ञा तथा (2) द्रव्यवाचक संज्ञा भेद और बताते हैं किन्तु हिन्दी उक्त दोनों भेद जाति-वाचक संज्ञा के अन्तर्गत आते हैं

भाववाचक संज्ञाएँ बनाने के नियम

जातिवाचक संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया तथा कुछ अव्यय पदों के साथ प्रत्यय के मेल से भाववाचक संज्ञाएँ बनती हैं। यथा-

1. जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा-

  • ता ‘ प्रत्यय के मेल से – मानव-मानवता, मित्र-मित्रता, प्रभु-प्रभुता, पशु-पशुता
  • त्व-पशु-पशुत्य, मनुष्य-मनुष्यत्व, कवि-कवित्व, गुरु-गुरुत्व।
  • पन-लड़का-लड़कपन, बच्चा-बचपन।
  • अ-शिशु-शैशव, गुरु-गौरव, विभु-वैभव।
  • इ- भक्त-भक्ति।
  • ई-नौकर-नौकरी, चोर-चोरी।
  • आपा-बूढा-बुढ़ापा, बहन-बहनापा।

2. सर्वनाम से भाववाचक संज्ञा:

  • त्व-अपना-अपनत्य, निज-निजत्य, स्व-स्वत्व। 2/9
  • पन-अपना-अपनापन, पराया-परायापन।
  • कार-अहं-अहंकार।
  • स्व-सर्व-सर्वस्व।

3. विशेषण से भाववाचक संज्ञा:

  • आई-साफ-सफाई, अच्छा-अच्छाई, बुरा-बुराई।
  • आस-खट्टा-खटास, मीठा-मिठास।
  • ता-उदार-उदारता, वीर-वीरता, सरल-सरलता।
  • य – मधुर – माधुर्य, सुन्दर-सौन्दर्य, स्वस्थ-स्वास्थ्य।
  • पन-खट्टा-खट्टापन, पीला-पीलापन।
  • त्व-वीर-वीरत्व।
  • ई-लाल-लाली।

4. क्रिया से भाव-वाचक संज्ञा:

  • खेलना-खेल, लूटना – लूट, जीतना-जीत।
  • ई-हँसना-हँसी,
  • ई-चढ़ना-चढ़ाई, पढ़ना-पढ़ाई, लिखना-लिखाई।
  • आवट-बनाना-बनावट, थकना-थकावट, लिखना-लिखावट।
  • आव-चुनना-चुनाव।
  • आहट-घबराना-घबराहट, गुनगुनाना-गुनगुनाहट।
  • उड़ना-उड़ान।
  • न-लेना-देना-लेन-देन, खाना-खान।

5. अव्यय से भाववाचक संज्ञा

  • ई-भीतर-भीतरी, ऊपर, ऊपरी दूर-दूरी।
  • य-समीप-सामीप्य।
  • इक-परस्पर-पारस्परिक, व्यवहार -व्यावहारिक।
  • ता-निकट-निकटता, शीघ्र-शीघ्रता।

Read Must

संज्ञा की विडियो

FAQ

1. संज्ञा किसे कहते हैं?

उत्तर : किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, भाव, अवस्था, गुण या दशा के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे आलोक, पुस्तक, जोधपुर, दया, आदि |

2. संज्ञा के कितने भेद होते हैं?

उत्तर : मुख्यतः तीन प्रकार की होती है

3. संज्ञा के वर्तमान में कितने भेद हैं?

उत्तर : संज्ञा के वर्तमान में तीन भेद है |

4. जातिवाचक संज्ञा किसे कहते है?

उत्तर : जिस संज्ञा से किसी प्राणी, वस्तु अथवा स्थान की जाति या पूरे वर्ग का बोध होता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- प्राणी मनुष्य, लड़की, घोड़ा आदि |

5. भाववाचक संज्ञा किसे कहते है?

उत्तर : किसी भाव, अवस्था, गुण अथवा दशा के नाम को भाववाचक संज्ञा कहते हैं जैसे- सुख, बचपन, सुन्दरता आदि |

6. व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते है?

उत्तर : व्यक्ति विशेष, वस्तु विशेष अथवा स्थान विशेष के नाम को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे व्यक्ति विशेष: अभिषेक, गुंजन आदि |

Leave a Comment