Rajasthan ki sathiti or vistar | राजस्थान की स्थिति और विस्तार : आप राजस्थान की स्थति और विस्तार के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो बने रहे पूरी पोस्ट के अंत तक इसमें राजस्थान की स्थिति और विस्तार के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी है | जैसे की – राजस्थान की अक्षांशिय और देशांतरिय विस्तार कितना है ? राजस्थान में कर्क रेखा कहाँ से गुजरती है? राज्य का उतरी और दक्षिणी बिंदु कोनसा है? राजस्थान की स्थलीय सीमा कितनी है? राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा कितनी है? आदि प्रश्नों को विस्तारपुर्वक समझाया गया है?
राजस्थान की स्थिति और विस्तार ( Rajasthan ki sathiti or vistar ) :
- राज्य अक्षांशीय विस्तार 23°3′ उत्तरी अक्षांश से लेकर 30°12′ उत्तरी अक्षांश तक है|
- राजस्थान का देशांतरिय विस्तार 69°30′ पूर्वी देशांतर से लेकर 78°17′ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है|
- राजस्थान का कुल विस्तार 7°9′ उत्तरी अक्षांश तथा 8°47′ पूर्वी देशांतर है|
- कुल क्षेत्रफल 342,239 वर्ग कि.मी. (1,32,140 वर्ग मील) है।
- राजस्थान भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है।
- भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41 प्रतिशत है।
- राजस्थान की आकृति विषम चतुर्भुज ( पतंग के समान ) है|
- राजस्थान चेकोस्लोवाकिया से तीन गुना बड़ा है|
- श्रीलंका से पांच गुना बड़ा है|
- राजस्थान इजरायल से सत्रह गुना और इंग्लैण्ड से दुगुने से भी बड़ा है।
- भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित है|
- जापान की तुलना में राजस्थान कुछ ही छोटा है।
- राजस्थान का उत्तरी बिंदु श्री गंगानगर जिले का कोणा गाँव है|
- दक्षिणी बिंदु बाँसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील का बोरकुण्ड गांव है|
- कर्क रेखा राज्य के डूंगरपुर जिले की दक्षिण सीमा को छूती हुई बाँसवाड़ा के लगभग मध्य से गुजरती है|
- बाँसवाड़ा शहर कर्क रेखा से सर्वाधिक नजदीक स्थित शहर है, जबकि श्रीगंगानगर शहर कर्क रेखा से सर्वाधिक दूर स्थित शहर है।
- राजस्थान का पश्चिमी बिन्दु जैसलमेर जिले की सम तहसील का कटरागांव है| अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट है।
- राज्य का सबसे पूर्वी बिन्दु धौलपुर जिले की राजाखेड़ा तहसील का सिलान गांव है|
- सूर्योदय राज्य में सबसे पहले (सिलाना गांव) धौलपुर में दिखाई देता साथ ही सूर्यास्त भी सबसे पहले धौलपुर में ही दिखाई देता है|
- राज्य का पश्चिम बिंदु जैसलमेर है इस लिए यंहा सूर्योदय और सूर्यास्त सबसे बाद में ही दिखाई देता है |
राजस्थान की स्थलीय सीमा व स्थिति :
- राज्य की कुल स्थलीय सीमा 5920 किलोमीटर है|
- पाकिस्तान के साथ राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा 1070 किलोमीटर है |
- अन्तर्राज्यीय सीमा 4850 किलोमीटर है जो की पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात राज्य के साथ लगती है|
- राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा रेडक्लिफ लाइन के नाम से जनि जाती है|
- अंतरराष्ट्रीय सीमा राज्य के उत्तर में श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट से लेकर दक्षिण में बाड़मेर के बाखासर (शाहगढ) तक जाती है।
- अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर राजस्थान के चार जिले स्थित हैं – श्रीगंगानगर (210 कि.मी.), बीकानेर (168 कि.मी.), जैसलमेर (464 कि.मी.) व बाड़मेर (228 कि.मी.)| Rajasthan ki sathiti or vistar
- बीकानेर सबसे छोटी (168 कि.मी. लम्बी) अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है|
- जैसलमेर पाकिस्तान के साथ सर्वाधिक लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा (464 कि.मी.) बनाता है|
- अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के सर्वाधिक निकट शहर श्रीगंगानगर व सर्वाधिक दूर शहर बीकानेर है।
- पाकिस्तान की ओर से पंजाब प्रांत के बहावलनगर, बहावलपुर व रहीमयार खां (3 जिले) जिले लगते है |
- सिंध प्रांत ( पाकिस्तान ) के घोटकी, सुक्कुर, खैरपुर, संघर, उमरकोट व थारपारकर (6 जिले) जिले लगते है|
- पाकिस्तान के कुल 9 जिले राजस्थान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाते हैं।
राजस्थान एंव उसके पड़ोसी राज्य :
राज्य | राजस्थान के जिले | अन्य राज्यों के जिले |
पंजाब | गंगानगर और हनुमानगढ़ – 2 | फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब – 2 |
हरियाणा | हनुमानगढ़, चुरू,झुंझनु, सीकर, जयपुर, अलवर और भरतपुर- 7 | रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवाडी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और मेवात – 7 |
उत्तरप्रदेश | भरतपुर और धोलपुर – 2 | आगरा और मथुरा – 2 |
मध्यप्रदेश | धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड, चित्तोडगढ, भीलवाडा, बांसवाडा, प्रतापगढ़ – 10 | झाबुआ, रतलाम, मंदसोर, श्योपुर, नीमच, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, अगरमालवा और मुरैना – 10 |
गुजरात | बांसवाडा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालौर, बाड़मेर – 6 | बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, दाहोद और कच्छ -6 |
FAQ :
ANS. राज्य अक्षांशीय विस्तार 23°3′ उत्तरी अक्षांश से लेकर 30°12′ उत्तरी अक्षांश तक तथा देशांतरिय विस्तार 69°30′ पूर्वी देशांतर से लेकर 78°17′ पूर्वी देशांतर तक है|
ANS. कर्क रेखा राज्य के डूंगरपुर जिले की दक्षिण सीमा को छूती हुई बाँसवाड़ा के लगभग मध्य से गुजरती है|
ANS. उत्तरी बिंदु श्री गंगानगर जिले का कोणा गाँव है तथा दक्षिणी बिंदु बाँसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ तहसील का बोरकुण्ड गांव है|
ANS. राज्य की कुल स्थलीय सीमा 5920 किलोमीटर है|
ANS. राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा 1070 किलोमीटर है |
ANS. पाकिस्तान के कुल 9 जिले राजस्थान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाते हैं।
ANS.गुजरात के 6 जिले राजस्थान के साथ सीमा बनाते है, जैसे की – बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, दाहोद और कच्छ है|
READ ALSO :