पूर्वी मैदानी भाग | Purvi Maidani Bhaag – इस Post में आपको राजस्थान के भौतिक भाग ( Purvi Maidani Bhaag ) के बारें में विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी | इसके साथ ही इसमें आपको पूर्वी मैदानी भाग की विशेषताएं, प्रदेश में पाई जाने वाली नदियों, जलवायु आदि के बारे विस्तृत जानकारी मिलेंगी |
पूर्वी मैदानी भाग में आने वाले जिले –
- इस भाग में कुल 10 जिलें आते हैं, जो निम्न है-
- जयपुर
- भरतपुर
- दौसा
- सवाई माधोपुर
- धौलपुर
- करौली
- टोंक
- अलवर, अजमेर और बांसवाडा के कुछ भाग आते है |
पूर्वी मैदानी भाग ( Purvi Maidani Bhaag ) की विशेषताएं –
- क्षेत्रफल – राजस्थान के कुल क्षेत्रफल लगभग 23 % है |
- जलवायु – आर्द्र जलवायु |
- वर्षा – 50 से लेकर 80 सेमी वार्षिक वर्षा होती है |
- जनसँख्या – राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 39 % जनसंख्या निवास करती है |
- जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक |
- मिट्टी– जलोढ़, और दोमट मिट्टी |
- नहरें – भरतपुर नहर व गुडगाँव नहर |
- यह मैदानी भाग अरावली पर्वतमाला क पूर्वी भाग में स्थित है |
- इस मैदान का उत्तरी पूर्वी भाग गंगा यमुना के मैदानी भाग से मिला हुआ है |
अन्य तथ्य –
- इस क्षेत्र में कुओं द्वारा सिंचाई अधिक होती है |
- कृषि मुख्य व्यवसाय है। गेहूँ, जौ, चना, ज्वार, मक्का, बाजरा, तिलहन, सरसों, दालें (मूंग, उड़द, अरहर), गन्ना आदि का बहुत उत्पादन होता है |
- छप्पन का मैदान, बाँसवाड़ा-प्रतापगढ़-डूंगरपुर के मध्यवर्ती मैदानी भागों में विस्तृत है |
- इसमें चम्बल बेसिन, बनास माही बेसिन (डूंगरपुर, बाँसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ का मैदानी भू-भाग) के क्षेत्र शामिल हैं।
- इस मैदानी भाग की दक्षिणी-पूर्वी सीमा पर विन्ध्यन पठार व हाड़ौती का पठार स्थित है।
- इस बेसिन के पश्चिमी भाग देवगढ के आसपास को पीडमांट का मैदान कहते हैं |
- माही बेसिन ‘छप्पन बेसिन’ के नाम से भी जाना जाता है |
- चंबल बेसिन का ढाल दक्षिण से उत्तर की ओर एवं बनास बेसिन का ढाल उत्तर पूर्व की ओर तथा माही बेसिन का ढाल पश्चिम में गुजरात राज्य की तरफ है |
- चम्बल के बीहड़ व कंदराएँ यहाँ की मुख्य विशेषता है |
- इस प्रदेश का ढाल पूर्व दिशा में है, इसी कारण सभी नदियाँ पश्चिम से पूर्व की ओर बहकर बंगाल की खाड़ी में अपना जल ले जाती हैं |
- दक्षिणी क्षेत्र का ढाल पश्चिम में होने के कारण केवल माही नदी ही खम्भात की खाड़ी में गिरती है |
FAQ :
1. पूर्वी मैदानी प्रदेश में कौन कौन से जिले आते हैं?
ANS. इस भाग में कुल 10 जिलें आते हैं, जो निम्न है-
जयपुर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, अलवर, अजमेर और बांसवाडा के कुछ भाग आते है |
2. छप्पन का मैदान कहाँ है?
ANS. छप्पन का मैदान, बाँसवाड़ा-प्रतापगढ़-डूंगरपुर के मध्यवर्ती मैदानी भागों में विस्तृत है |
3. पिडमांट का मैदान कहाँ है?
ANS. देवगढ के आसपास को पीडमांट का मैदान कहते हैं |
4. पूर्वी मैदानी भाग राजस्थान के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ?
ANS. राजस्थान के कुल क्षेत्रफल लगभग 23 % है |
5. राजस्थान की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत भाग पूर्वी मैदानी भाग में निवास करता है?
ANS. राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 39 % जनसंख्या निवास करती है |