Rajsthan ka parichay | राजस्थान का परिचय : यदि आप राजस्थान का सामान्य परिचय या राजस्थान एक परिचय पीडीऍफ़ की तलाश में है तो आप बिलकुल सही पोस्ट पर हो इसके साथ ही इस पोस्ट में राजस्थान का पुराना नाम क्या है?, राजस्थान राज्य कब बना?, राजस्थान का राज्य वृक्ष कौनसा है?, आजादी से पहले राजस्थान का नाम क्या था? आदि प्रश्नों के साथ अनेक महत्वपूर्ण तथ्यो के साथ जानकारी साँझा की गयी है |
राजस्थान का परिचय | Rajsthan ka parichay
राजस्थान का सामान्य परिचय
- क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य (मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग राज्य होने के बाद)
- भारत देश के उत्तर पश्चिमी भाग में स्थित
- कुल जिले – 33
- क्षेत्रफल – 342239 वर्ग किलोमीटर (132139 वर्ग मील)
- राजधानी – जयपुर
- सम्भाग – 7
- राज्य का नवीन (7 वाँ) संभाग – भरतपुर
- पूर्व से पश्चिम की लम्बाई – 869 किमी
- उतर से दक्षिण की लम्बाई – 826 किमी
- देश के क्षेत्रफल का प्रतिशत – 10.41%
- State का सबसे बड़ा जिला – जैसलमेर (38401 वर्ग किमी.)
- राज्य का सबसे छोटा जिला – धौलपुर (3034 वर्ग किमी.)
- Rajasthan का नवीनतम (33 वाँ) जिला – प्रतापगढ़
- लिंगानुपात (2011) – 928
- साक्षरता दर (2011) – 66.1 प्रतिशत
- पुरुष साक्षरता दर – 79.2 प्रतिशत
- महिला साक्षरता दर – 52.1 प्रतिशत
- राज्य की सर्वाधिक तहसीलों वाले जिले – जयपुर, भीलवाडा, अजमेर, अलवर (प्रत्येक जिले में 16- 16 तहसीले )
- सबसे कम तहसीलों वाला जिला – जैसलमेर (4)
- सर्वाधिक उपखण्डों वाला जिला – भीलवाड़ा (16)
- न्यूनतम उपखण्डों वाला जिला – जैसलमेर (4)
- सर्वाधिक ग्राम पंचायतों वाला जिला – उदयपुर (543)
- न्यूनतम ग्राम पंचायतों वाला जिला – जैसलमेर (140)
- सर्वाधिक गाँवों वाला जिला – श्रीगंगानगर
- सबसे कम गाँवों वाला जिला – सिरोही
- सर्वाधिक आर्द्र जिला – झालावाड़
- आर्द्र स्थान (सर्वाधिक) – माउन्ट आबू (सिरोही)
- सर्वाधिक शुष्क स्थान – फलौदी (जोधपुर)
- सबसे गर्म स्थान – चूरू
- राजस्थान का सर्वाधिक ठंडा स्थान – माउन्ट आबू
- सर्वाधिक लू व आँधी वाला जिला – श्रीगंगानगर
- राज्य के सबसे नजदीक बंदरगाह – कांडला
- पाकिस्तान से लगती सर्वाधिक लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाला जिला – जैसलमेर
- राज्यों से लगती सर्वाधिक लम्बी सीमा वाला जिला – झालावाड़
- सबसे कम लम्बी राज्य सीमा – पंजाब
- सर्वाधिक लम्बी अन्त्रराराज्य सीमा – मध्यप्रदेश
- वह जिला जिसको सीमा सर्वाधिक जिलों से मिलती है – पाली(8)
- सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान – माउन्ट आबू
- न्यूनतम वर्षा वाला जिला – जैसलमेर
- राज्य की प्राचीनतम पर्वतमाला – अरावली
- राज्य की सबसे ऊँची पर्वत चोटी – गुरु शिखर(1722 मीटर)
- सबसे ठंडा महीना – जनवरी
- सबसे गर्म महीना – जून
- मिट्टी का अवनालिका अपरदन सर्वाधिक करने वाली नदी – चम्बल नदी
- जिले जहाँ कोई नदी नहीं है – चुरू व बीकानेर
- राज्य की सबसे लम्बी नदी – चम्बल
- पूर्णतः राजस्थान में बहने वाली सबसे लम्बी नदी – बनास
- राज्य की बारहमासी नदियाँ – चम्बल व माही
- कर्क रेखा को दो बार पार करने वाली नदी – माही
राजस्थान के प्राचीन नाम (Rajsthan ka parichay)
- महर्षि वाल्मीकि ने राजस्थान के लिए मरुकान्तार शब्द का प्रयोग किया |
- मुहनोत नैणसी री ख्यात व राज रूपक नामक ग्रंथ में इस प्रदेश के लिए राजस्थान शब्द लिखा गया है|
- राजस्थान शब्द का प्राचीनतम प्रयोग राज्स्थानियादित्य सिरोही के बसंतगढ़ शिलालेख ( विक्रम सम्वत 682 )में हुआ है|
- राजपूत राज्यों की अधिकता के कारण बाद में इस क्षेत्र को राजपुताना कहा जाने लगा |
- राजस्थान के भू भाग के लिए राजपुताना शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग 1800 ईस्वी में जोर्ज थॉमस द्वारा किया गया था |
- कर्नल जेम्स टॉड ने इस प्रदेश की रायथान कहा | क्योंकि साहित्य में राजाओं के निवास प्रान्त को रायथान कहा जाता था |
- ब्रिटिश काल में यह स्थान रजवाड़ा और राजपुताना के नाम से पुकारा जाता था |
- राजस्थान शब्द का प्रयोग सर्व प्रथम कर्नल जेम्स टॉड ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘Annals and Antiquities of Rajasthan’ ( Central and western Rajpoot States of India ) में किया | Rajsthan ka parichay
- स्वतंत्रता के पश्चात अलग अलग नामों के बाद 26 जनवरी, 1950 को ओपचारिक रूप से इस पुरे प्रदेश का नाम राजस्थान स्वीकार गया |
- 1 नवम्बर 1956 को राज्य के पुनर्गठन के बाद भी यह क्षेत्र राजस्थान का ही भाग रहा |
FAQ
1. राजस्थान का पुराना नाम क्या है?
ANS. मरुकान्तार, राजपुताना, रायथान और रजवाडा |
2. राजस्थान राज्य कब बना?
ANS. 26 जनवरी, 1950
3. राजस्थान का राज्य वृक्ष कौनसा है?
ANS. खेजड़ी |
4. आजादी से पहले राजस्थान का नाम क्या था?
ANS. राजपुताना |
5. राजस्थान की उतर से दक्षिण की लम्बाई कितनी है?
ANS. 826 किमी
6. राजस्थान की पूर्व से पश्चिम की लम्बाई कितनी है?
ANS. 869 किमी
7. राजस्थान की वह नदी जो कर्क रेखा को दो बार पार करती है?
ANS. माही नदी |
8. राज्य की सर्वाधिक तहसीलों वाले जिले कौन कौन से है?
ANS. जयपुर, भीलवाडा, अजमेर, अलवर (प्रत्येक जिले में 16- 16 तहसीले )
9. राजस्थान का वर्ग मील में क्षेत्रफल कितना है?
ANS. 132139 वर्ग मील
10. ओपचारिक रूप से राजस्थान नाम कब स्वीकार गया था?
ANS. 26 जनवरी, 1950
Read also :
These are very important notes.