राजस्थान भूगोल : दक्षिणी- पश्चिमी राजस्थान की प्रमुख नदियाँ | Dakshini Pshchimi Rajasthan Ki Pramukh Nadiyaan – इस POST में आपको दक्षिणी- पश्चिमी राजस्थान की प्रमुख नदियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी |
दक्षिणी- पश्चिमी राजस्थान की प्रमुख नदियाँ-
पश्चिमी बनास –
- उदगम – सिरोही के दक्षिण में नया सानवरा गाँव के निकट अरावली की पहाड़ियों से |
- सिरोही में बहकर यह गुजरात के बनासकांठा जिले में प्रवेश करती है व फिर लिटिल रन (कच्छ ) में विलुप्त हो जाती है|
- गुजरात का दीसा नगर इसी नदी पर बसा हुआ है| Dakshini Pshchimi Rajasthan Ki Pramukh Nadiyaan
- सहायक नदियाँ – सुकली ( सीपू ), धारेवाल, गोहलन, व कुकड़ी |
- इसकी प्रमुख सहायक नदी सुकली सिरोही जिले में सिलारी की पहाड़ियों से निकल कर गुजरात में पश्चिमी बनास में मिल जाती है |
साबरमती –
- उदगम – उदयपुर जिले की कोटडी तहसील में अरावली की पहाड़ियों से निकलकर गुजरात के साबरकांठा जिले में प्रवेश कर गुजरात में बहकर खम्भात की खाड़ी में गिर जाती है |
- गांधीनगर इसी नदी के किनारे पर बसा हुआ है| Dakshini Pshchimi Rajasthan Ki Pramukh Nadiyaan
- सहायक नदियाँ – वाकल, सई, हथमति, मेश्वा, वेतरक और माजम है, जो सभी डूंगरपुर या उदयपुर से ही निकलती है |
वाकल नदी –
- उदगम – उदयपुर की गोगुन्दा की पहाड़ियों से |
- प्रवाह – उदयपुर में बहकर गुजरात व उदयपुर की सीमा पर साबरमती नदी में मिल जाता है|
- सहायक नदियाँ – मानसी, पारवी |
सेई नदी –
- उदयपुर जिले के पादरना गाँव की पहाड़ियों से निकल कर गुजरात में साबरमती में मिल जाती है |
FAQ :
1. पश्चिमी बनास नदी का उद्गम कहाँ से होता है ?
ANS. सिरोही के दक्षिण में नया सानवरा गाँव के निकट अरावली की पहाड़ियों से इस नदी का उद्गम होता है |
2. साबरमती नदी की सहायक नदिया कौन कौन सी है ?
ANS. साबरमती नदी की सहायक नदियाँ वाकल, सई, हथमति, मेश्वा, वेतरक और माजम है |
3. गुजरात का दीसा नगर किस नदी क किनारे बसा हुआ है?
ANS. पश्चिमी बनास नदी के किनारे बसा हुआ है |
4. गांधीनगर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
ANS. साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है |
5. साबरमती नदी गुजरात के किस जिले से प्रवेश करती है?
ANS. गुजरात के साबरकांठा जिले से प्रवेश करती है |