राजस्थान की प्रमुख खारे पानी की झीलें | Rajasthan Ki Pramukh Khare Pani Ki Jhilen – इस POST में आपको राजस्थान की प्रमुख खारे पानी की झीलें को बारे में रोचक एंव विस्तृत जानकारी मिलेगी |
राजस्थान की प्रमुख खारे पानी की झीलें –
- खारे पानी की झीलें मुख्यतया उत्तरी-पश्चिमी मरुस्थलीय भाग में पाई जाती है |
- टेथिस सागर के अवशेष के कारण ये झीले खारी है |
सांभर झील ( Rajasthan Ki Pramukh Khare Pani Ki Jhilen ) –
- जयपुर जिले स्थित है |
- यह झील 27° से 29° उत्तरी अक्षांश एंव 74° से 75° पूर्वी देशान्तरों के मध्य स्थित है |
- भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील ( चिल्का झील के बाद ) है |
- देश के कुल नमक उत्पादन का 8.7 % यहीं से उत्पादित होता है |
- इसकी लम्बाई दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर लगभग 32 किमी है तथा चौड़ाई 3 से 12 किमी है |
- इसका मुख्य अपवाह क्षेत्र 500 किमी है |
- यहाँ उत्तम किस्म का नमक उत्पादित होता है|
- यह झील तीन जिलों जयपुर, अजमेर और नागौर की सीमा बनती है |
- सांभर झील अपवाह क्षेत्र उत्तर में कांतली नदी बेसिन से, पूर्व में बांडी नदी प्रवाह क्रम, दक्षिण में मानसी नदी बेसिन एंव पश्चिम में लूनी नदी बेसिन से घिरा हुआ है |
डीडवाना झील –
- डीडवाना, नागौर में स्थित है |
पचपदरा झील –
- बालोतरा, बाड़मेर में पचपदरा स्थान पर स्थित है |
- इस झील से उत्तम किस्म का नमक उत्पादित होता है |
- इस जगह खारवाल जाति के लोगों द्वारा मोरली झाडी का उपयोग करते हुए नमक के स्फटिक बनाते है |
फलौदी झील –
- फलौदी कस्बा, जोधपुर में |
लूणकरणसर झील –
- लूणकरणसर, बीकानेर में
- यहाँ कम मात्रा में नमक उत्पादित होता है |
अन्य प्रमुख खारी झीलें ( Rajasthan Ki Pramukh Khare Pani Ki Jhilen )-
- कावोद( जैसलमेर ), डेगाना( नागौर ), कुचामन( नागौर ), तालछापर( चुरू ), कछोर एंव रेवासा आदि खारे पानी की झीलें है |
FAQ :
1. राजस्थान की खारे पानी के झीलें किस का अवशेष है?
ANS. टेथिस सागर के अवशेष है |
2. पचपदरा झील में किस जाति के लोग नमक बनाते है?
ANS. खारवाल जाति के लोगों द्वारा मोरली झाडी का उपयोग करते हुए नमक के स्फटिक बनाते है |
3. सांभर झील कितने जिलों की सीमा बनाती है?
ANS. सांभर झील तीन जिलों जयपुर, अजमेर और नागौर की सीमा बनती है |
4. देश के कुल नमक उत्पादन का कितना प्रतिशत सांभर झील से होता है?
ANS. देश के कुल नमक उत्पादन का 8.7 % यहीं से उत्पादित होता है |
5. नागौर में कौन कौन सी खारे पानी की झीलें है?
ANS. डीडवाना, डेगाना और कुचामन आदि झीलें है नागौर में |
Read Also :