व्यक्तित्व के प्रमुख सिध्दांत | विशेषक सिध्दांत और मांग सिध्दांत

Share with friends

व्यक्तित्व के प्रमुख सिध्दांत | विशेषक सिध्दांत और मांग सिध्दांत : – इस भाग में आपको व्यक्तित्व के प्रमुख सिध्दांतों में से दो प्रमुख Visheshak Siddhant Or Maang Siddhant के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी मिलेगी। ये परीक्षा की दृष्टि से भी बहुत महत्तवपूर्ण है। ये आपको आपके अपने बारे में तथा दैनिक जीवन मे भी काम आयेंगें। ये आपको आने वाली REET 2022, RPSC 1ST GRADE, RPSC 2ND GRADE आदि परीक्षाओं में मदद करेगा।


विशेषक सिध्दांत

  • व्यक्तित्व के विशेषक सिद्धांत का प्रतिपादन कैटल (R.B. Cattell) ने किया था।
  • उसने कारक विश्लेषण नाम की सांख्यिकीय प्रविधि का उपयोग करके व्यक्तित्व को अभिव्यक्त करने वाले कुछ सामान्य गुणों को ज्ञात किया तथा इन्हें व्यक्तित्व विशेषक ( Personality Traits) के नाम से संबोधित किया।
  • इसके कुछ कारक हैं – धनात्मक चरित्र, संवेगात्मक स्थिरता, सामाजिक बुद्धि आदि।

भावुक व विचार स्पष्टता वाला व्यक्ति ‘चक्रविक्षिप्त’ कहलाता है।

कैटल

किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व वह विशेषता है जिसके आधार पर यह अनुमान लगाया जा सके कि किसी दी गई परिस्थिति में वह व्यक्ति किस प्रकार का व्यवहार करेगा।

कैटल ने व्यक्तित्व की व्याख्या करते हुए कहा
  • कैटल ने विशेषकों को दो प्रकार का बताया है।
    1. सतही विशेषक (Surface Traits)-
      • सतही विशेषक व्यक्ति के द्वारा अभिव्यक्त किये जा रहे व्यवहार से परिलक्षित होते है तथा व्यक्ति के व्यवहार को प्रत्यक्षतः प्रभावित करते हैं।
    2. स्त्रोत विशेषक (Source Traits) –
      • यह व्यक्ति के व्यवहार के पीछे छिपे रहते है तथा अभिव्यक्त व्यवहार को अप्रत्यक्ष रूप से नियंत्रित व निर्धारित करते हैं।
      • स्पष्टतः स्रोत विशेषकों का महत्त्व सतही विशेषकों से अधिक होता है।
  • कैटल के द्वारा बनाये गये प्रसिद्ध व्यक्तित्व मापन उपकरण 16 पी.एफ. प्रश्नावली में व्यक्ति के सोलह द्विध्रुवीय कारकों को सम्मिलित किया गया है।

माँग सिद्धांत

  • इस सिद्धांत के प्रतिपादक ‘हैनरी ए. मुर्रे’ है।
  • माँग का सिद्धांत इस मान्यता पर आधारित है कि मानव एक प्रेरित जीव है जो अपने अन्तर्निहित आवश्यकताओं तथा दबावों के कारण जीवन में उत्पन्न तनाव को कम करने का सतत् प्रयास करता रहता है।
  • माँग-दबाव (Need Press) की परिस्थिति व्यक्ति में हमेशा एक प्रकार के तनाव को उत्पन्न करती रहती है तथा व्यक्ति इस तनाव को कम करने के लिए न केवल पुराने उद्देश्यों की पूर्ति को बनाये रखता है, वरन नये नये रचनात्मक कार्यों को करने के लिए प्रेरित रहता है।
  • मुर्रे ने व्यक्ति की आन्तरिक माँगों के आधार पर व्यक्तित्व को स्पष्ट किया।

व्यक्ति जिस वातावरण में रहता है, उस वातावरण के दबावों का समग्र रूप उस व्यक्ति के अन्दर कुछ माँगों को उत्पन्न कर देता है तथा ये माँगे ही व्यक्ति के द्वारा किये जाने वाले व्यवहार को निर्धारित करती है।

मुर्रे
  • मुर्रे ने इस प्रकार 40 माँगे ज्ञात की तथा इन्हें व्यक्तिगत माँग का नाम दिया अथवा व्यक्तित्व माँग (Personality Neeeds) का नाम दिया।
  • एडवर्डस पर्सनल प्रीफ्रेन्स शैड्यूल (EPPS) यह व्यक्तित्व मापन का उपकरण है, जिसे एडवर्ड्स द्वारा बनाया गया, इसमें 15 व्यक्तित्व माँगों को सम्मिलित किया।

हैनरी मुर्रे द्वारा प्रतिपादित कुछ प्रमुख मांगे

क्र.सं.माँगआवश्यकता
1.प्रभुत्वDominance
2.स्वायत्ताAutonomy
3.आत्महीनताAbasement
4.स्वीकृतिDeference
5.आक्रामकताAggrcssion
6.सम्प्राप्तिAchievement
7.प्रतिक्रियाCounteraction
8.खेलकूदPlay
9.प्रदर्शनExhibition
10.परोपकारNurturance
11.सानिध्यAffiliation
12.बचावHarm avoidance
13.अस्वीकृतिRajection
14.लैंगिक क्रियाSex
15.पराश्रयSuccorance
16.परिहारताInfavoidance
17.क्रमबध्दताOrder
18.जबावदेहीDefendance
19.चैतन्यताSentionce
20.समझUnderstanding
हैनरी मुर्रे द्वारा प्रतिपादित कुछ प्रमुख मांगे

व्यक्तित्व के अन्य प्रमुख सिध्दांत Visheshak Siddhant Or Maang Siddhant

सिध्दांतप्रतिपादक
जीव सिध्दांतगोल्ड स्टीन
शरीर रचना सिध्दांतशेल्डन
आत्मज्ञान का सिध्दांतहर्ज बर्ग मास्लो
आल्पोर्ट का सिध्दांतआलपोर्ट
मनोविश्लेषण सिध्दांतसिगमंड फ्रायड
विशेषक सिध्दांतकैटल
मांग सिध्दांतहेनरी मुर्रे
हार्मिक/उत्तेजना सिध्दांतमैक्डउगल
व्यक्तित्व विश्लेषणएडलर
विश्लेष्णात्मक सिध्दांतजुंग
क्षेत्र का सिध्दांतकुर्त लेविन
व्यक्तित्व के अन्य प्रमुख सिध्दांत

FAQ Visheshak Siddhant Or Maang Siddhant

1. क्षेत्र का सिध्दांत किसने प्रतिपादित किया ?

ANS. कुर्त लेविन

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

2. प्रसिद्ध व्यक्तित्व मापन उपकरण 16 पी.एफ. प्रश्नावली किसने बनाई ?

ANS. कैटल के द्वारा बनाये गये प्रसिद्ध व्यक्तित्व मापन उपकरण 16 पी.एफ. प्रश्नावली में व्यक्ति के सोलह द्विध्रुवीय कारकों को सम्मिलित किया गया है।

3. EPPS की फुल फॉर्म क्या है ?

ANS. एडवर्डस पर्सनल प्रीफ्रेन्स शैड्यूल (EPPS) यह व्यक्तित्व मापन का उपकरण है, जिसे एडवर्ड्स द्वारा बनाया गया, इसमें 15 व्यक्तित्व माँगों को सम्मिलित किया।

हमारे ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए नीचे दी गए लिनक्स का उपयोग करें

इनको भी पढ़े

Leave a Comment