व्यक्तित्व: अर्थ, परिभाषाएं और विशेषताएँ : – इस भाग में आपको Personality Meaning Definitions and Characteristics के बारे में जानकारी मिलेगी। ये अध्याय आपको आपने बारे में जानने में भी मदद करेगा। यहाँ इस शब्द का अर्थ, परिभाषाएं दी है जो की अलग-अलग प्रसिध्द मनोवैज्ञानिकों के द्वारा दी गयी है।
1 व्यक्तित्व का अर्थ
व्यक्तित्व मनोदैहिक व्यवस्थाओं का वह गत्यात्मक संगठन है, जो वातावरण के साथ उसके पूर्व अभियोजन का निर्धारण करता है।
आलपोर्ट
- ‘व्यक्तित्व’ शब्द अंग्रेजी भाषा के ‘पर्सनेलिटी’ (Personality) का हिन्दी अर्थ है।
- यह शब्द लैटिन भाषा के ‘परसोना’ (Persona) से लिया गया है, जिसका अर्थ है–नकली चेहरा, मुखौटा, नकाब (Mask) होता है।
- मुखौटे के अनुरूप, वेशभूषा, रंग, बोलचाल और व्यवहार व्यक्त करना व्यक्तित्व माना जाता है।
- यूनानी रंगमंच में ‘परसोना’ शब्द उस नाटकीय मुखौटे के लिए प्रयोग किया जाता था, जिसे अभिनय करते समय अभिनेता पहना करते थे।
- अभिनय में मुखौटे की विभिन्नता ही अभिनेता के चरित्र की विभिन्नता का बोध कराती थी।
- मुखौटे की इस अवधारणा के अनुसार ‘व्यक्तित्व’ का अर्थ मनुष्य की बाह्य शारीरिक आकृति से लगाया जाता है अर्थात् अभिनेता द्वारा मुखौटा पहनने के पश्चात् अभिनय करते हुए दर्शकों पर उसका जैसा प्रभाव दृष्टिगोचर होता है, वही ‘व्यक्तित्व’ कहा गया है।
- लेकिन यह व्याख्या संतोषप्रद नहीं कही जा सकती है।
- व्यक्तित्व का निर्धारण केवल बाह्य आकृति के आधार पर नहीं किया जा सकता है।
- जैसे-
- दशहरा के अवसर पर व्यक्ति राम, लक्ष्मण आदि का मुखौटा पहनकर दशहरे के मैदान में आते हैं और धनुष-बाण के द्वारा रावण का दहन करते हैं।
व्यक्तित्व की परिभाषाएँ
व्यक्तित्व व्यवस्थाओं का गत्यात्मक योग है।
कुर्ट लेविन
व्यक्तित्व व्यक्ति के व्यवहार की एक समग्र विशेषता है।
वुडवर्थ
वातावरण के साथ सामान्य एवं स्थायी समायोजन ही व्यक्तित्व है।
बोरिंग
हम जो कुछ करते हैं, वही व्यक्तित्व है।
वॉटसन
व्यक्तित्व गुणों का समन्वित रूप है।
गिलफॉर्ड
व्यक्तित्व आदतों की उन व्यवस्थाओं का समन्वय है, जो वातावरण के साथ व्यक्ति के विशिष्ट अभियोजना का प्रतिनिधित्व करती है।
केम्फ
व्यक्तित्व मनुष्य की आदत, दृष्टिकोण और विशेषताओं का संगठन हैं।
बीसेनज एवं बीसेन्ज
व्यक्तित्व जन्मजात एवं अर्जित प्रवृत्तियों का योग है।
वेलेन्टाइन
व्यक्तित्व एक व्यक्ति के व्यवहार के तरीकों, दृष्टिकोणों, क्षमताओं, योग्यताओं तथा अभिरुचियों का विशिष्टतम संगठन है।
मन
मनुष्य की विकास अवस्था के किसी भी स्तर पर मनुष्य की समस्त व्यवस्था व्यक्तित्व है।
वारेन
व्यक्तित्व वह है, जिसके द्वारा हम भविष्यवाणी कर सकते है, कि कोई व्यक्ति किस परिस्थिति में क्या करेगा।
आर.बी. कैटल
व्यक्तित्व के गुण / विशेषताएँ Personality Meaning Definitions and Characteristics
- शारीरिक संरचना-
- अच्छी शारीरिक संरचना व्यक्तित्व की एक विशेषता है।
- मानव व्यवहार की सामान्यतया तथा व्यक्तित्व का संतुलित विकास शारीरिक संरचना की सम्पूर्णता पर निर्भर करता है।
- मानसिक स्वास्थ्य-
- मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छे व्यक्तित्व का परिचायक है।
- शारीरिक एवं मानसिक शक्तियों के संगठन को व्यक्तित्व कहा जाता है।
- अतः तर्क, चिंतन संवेगों पर नियंत्रण एवं संतुलित व्यवहार के लिए अच्छा मानसिक स्वास्थ्य आवश्यक है।
- गत्यात्मकता की प्रकृति-
- व्यक्तित्व स्थिर कभी नहीं रहता।
- व्यक्तित्व पर आंतरिक व बाह्य परिस्थितियों का प्रभाव पड़ता हैं तथा इन्हीं प्रभावों के अनुरूप व्यक्ति के व्यक्तित्व के मूल्यों, विचारों, धारणाओं एवं आदर्शों में भी परिवर्तन होता है।
- समन्वय-
- व्यक्त्वि केवल बाह्य अथवा आंतरिक ही नहीं होता है, बल्कि इसमें अनेकानेक शारीरिक व मानसिक क्रियाओं का समन्वय होता है।
- अपूर्वता –
- व्यक्तित्व अपने आप में अर्पूण होता है।
- अलग अलग व्यक्तियों का व्यक्तित्व भी अलग-अलग होता है।
- किन्हीं दो व्यक्तियों का व्यक्तित्व समान नहीं होता है।
- आत्म चेतना –
- स्वयं को जानना ही आत्म चेतना है।
- छोटे बालकों एवं पशु में आत्म-चेतना का अभाव पाया जाता है।
- व्यक्तित्व का सीधा संबंध, व्यक्ति की स्वयं के बारे में सोच तथा दूसरे की उसके बारे में सोच पर आधारित होता है।
- बुद्धि की सीमाये-
- एक व्यक्ति बुद्धिमान हो लेकिन वह अपनी बुद्धिमता का अधिकतम उपयोग व्यक्तित्व विश्लेषण अथवा विविधता के कारण नहीं कर पाता है।
- बुद्धि और व्यक्तित्व में परस्पर संबंध है।
- वंशानुगता और वातावरण का उत्पादन –
- व्यक्तित्व के निर्माण में वंशानुगतता और व्यक्ति के वातावरण की अहम भूमिका होती है।
- क्योंकि व्यक्ति में सद्गुणों का सृजन वंश और उसके वातावरण के अनुसार ही होता है।
FAQ Personality Meaning Definitions and Characteristics
ANS. यह शब्द लैटिन भाषा के ‘परसोना’ (Persona) से लिया गया है।
ANS. यह शब्द लैटिन भाषा के ‘परसोना’ (Persona) से लिया गया है, जिसका अर्थ है–नकली चेहरा, मुखौटा, नकाब (Mask) होता है।
ANS. व्यक्तित्व वह है, जिसके द्वारा हम भविष्यवाणी कर सकते है, कि कोई व्यक्ति किस परिस्थिति में क्या करेगा।
ANS. शारीरिक एवं मानसिक शक्तियों के संगठन को व्यक्तित्व कहा जाता है।
ANS. व्यक्तित्व व्यवस्थाओं का गत्यात्मक योग है।
हमारे ग्रुप को भी ज्वाइन करें –
इनको भी पढ़ें
- व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक
- व्यक्तित्व : अर्थ,परिभाषा और विशेषताएं
- REET 2022 का नोटिफिकेशन जारी जल्द करे आवेदन, योग्यता B.Ed. और BSTC
- REET 2022 Online Form Start : जानिये कैसे भरें ऑनलाइन फॉर्म और अन्य डिटेल
- Level-I Syllabus | REET 2022 First Paper New Syllabus
- REET 2022 Main Paper Syllabus | Reet Second Paper Syllabus 2022
- REET 2022 में इस प्रकार के आयेंगे बाल मनोविज्ञान के प्रश्न, अभी पढ़ ले ध्यान से।
- हिंदी के ये 30 महत्तवपूर्ण प्रश्न, REET 2022 में सफलता के लिये पढ़ लीजिये
- REET 2022 में आपके पास अगर संस्कृत है तो पढ़ ले ये 30 महत्तवपूर्ण प्रश्न
- REET 2022 की तैयारी कर रहें है तो पढ़ ले ये 30 प्रश्न
- बाल मनोविज्ञान के 30 महत्तवपूर्ण प्रश्न, जो पूछे जा चुके है पहले भी बहुत सी परीक्षाओं में !
- अधिगम(सीखना) के ये 30 प्रश्न पूछे जाते है लगभग प्रत्येक परीक्षा में
- तत्सम-तद्भव के 30 महत्त्वपूर्ण प्रश्न जो कर देंगे आपका ये टॉपिक तैयार
- वंशानुक्रम और वातावरण के इन्ही प्रश्नों से पूछे जायेंगें जुलाई की REET परीक्षा में