Rajasthan History : Maharaja Sawaai Madhosingh 1st | महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम – इस भाग में आपको सवाई इश्वरी सिंह और Maharaja Sawaai Madhosingh 1st के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी मिलेगी|
सरकारी नौकरी भर्ती और सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए निचे दिए बटन पर क्लिक करके , गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें
सवाई इश्वरी सिंह –
Table of Contents
- महाराजा सवाई जयसिंह की मृत्यु के बाद उनके पुत्र ईश्वरीसिंह ने राजकाज संभाला।
- परंतु इनके भाई माधोसिंह ने राज्य प्राप्त करने हेतु मराठों एवं कोटा-बूंदी की संयुक्त सेना के साथ जयपुर पर आक्रमण कर दिया।
- बनास नदी के पास 1747 ई. में राजमहल (टोंक) स्थान पर हुए युद्ध में ईश्वरीसिंह की विजय हुई।
- जिसके उपलक्ष्य में उन्होंने जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में 1749 ई. में एक ऊँची मीनार ‘ईसरलाट‘ (वर्तमान सरगासूली) का निर्माण कराया।
- 1750 ई. में मराठा सरदार मल्हार राव होल्कर ने पुनः जयपुर पर आक्रमण किया।
- इसी कारण सवाई ईश्वरीसिंह ने आत्महत्या कर ली।
महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम –
- जयपुर महाराजा ईश्वरीसिंह द्वारा आत्महत्या कर लेने पर माधोसिंह जयपुर की गद्दी पर बैठे।
- माधोसिंह के राजा बनने के बाद मराठा सरदार मल्हार राव होल्कर एवं जय अप्पा सिंधिया ने इससे भारी रकम की माँग की।
- जिसके न चुकाने पर मराठा सैनिकों ने जयपुर में उपद्रव मचाया।
- इसी कारण नागरिकों ने विद्रोह कर मराठा सैनिकों का कत्लेआम कर दिया।
- महाराजा माधोसिंह ने मुगल बादशाह अहमदशाह एवं जाट महाराजा सूरजमल (भरतपुर) एवं अवध नवाब सफदरजंग के मध्य समझौता करवाया।
- इसके परिणामस्वरूप बादशाह ने रणथम्भौर किला माधोसिंह को दे दिया।
- इससे नाराज हो कोटा महाराजा शत्रुसाल ने जयपुर पर आक्रमण कर नवम्बर 1761 ई. में भटवाड़ा के युद्ध में जयपुर की सेना को हराया।
- इन्होंने जयपुर में मोती डूंगरी पर महलों का निर्माण करवाया।
- 1763 ई. में सवाई माधोसिंह ने रणथम्भौर दुर्ग के पास सवाई माधोपुर नगर बसाया।
- 1768 ई. में इनकी मृत्यु को गई।
FAQ (Maharaja Sawaai Madhosingh 1st) :
ANS. जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में 1749 ई. में एक ऊँची मीनार ‘ईसरलाट’ (वर्तमान सरगासूली) का निर्माण कराया।
ANS. इन्होने 1750 ई. में इसरलाट से लटक कर के आत्महत्या कर ली थी |
ANS. यह युद्ध नवम्बर, 1761 ई. में जयपुर में हुआ था |
ANS. भटवाडा का युद्ध कोटा के महाराजा शत्रुसाल और जयपुर के महाराजा सवाई माधोसिंह के बीच में हुआ था |
ANS. 1763 ई. में सवाई माधोसिंह ने रणथम्भौर दुर्ग के पास सवाई माधोपुर नगर बसाया।
ANS. सवाई माधोसिंह की मृत्यु 1768 ई. में हुई|
Read Also (Maharaja Sawaai Madhosingh 1st) :
- Rajasthan GK Important Questions in Hindi
- राजस्थान का परिचय
- स्थिति और विस्तार
- राजस्थान के संभाग और जिले
- राजस्थान के भौतिक प्रदेश : उत्तरी पश्चिमी मरुस्थलीय भाग
- अरावली पर्वतीय प्रदेश
- पूर्वी मैदानी भाग
- दक्षिणी-पूर्वी पठारी भाग
- राजस्थान के प्रमुख बाँध, झीलें और तालाब