Rajasthan Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana: ऑनलाइन आवेदन व सम्पूर्ण जानकारी

Share with friends

Rajasthan Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana: केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए नई नई योजनाएं संचालित की जाती रहती है। ताकि महिलाओं की स्थिति में सुधार किया जा सके। इसी प्रकार राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसे मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना 2023 के नाम से जाना जाता हैं|


Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana के माध्यम से राज्य की तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिलाओं को पेंशन राशि सरकार द्वारा दी जाती हैं| इस पेंशन योजना के तहत धन राशि राजस्थान राज्य सरकार द्वारा विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं को अलग-अलग प्रदान की जाती है। ताकि राज्य की एकल महिलाएं बिना किसी समस्या के अपना जीवन यापन कर सके|

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

इस पोस्ट में मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना की सम्पूर्ण जानकारी जैसे – योजना का उद्देश्य, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता व आवेदन करने सम्बधी जानकारी दी जाएगी| इसलिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े|

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना Overview

योजना का नामMukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana
शुरू की गईराजस्थान सरकार द्वारा  
संबंधित विभाग  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
लाभार्थी  राज्य की निराश्रित महिलाएं
उद्देश्य  राज्य की सभी तलाकशुदा, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को पेंशन राशि प्रदान करना
लाभ राशि  500 रुपए से 1500 रुपए प्रतिमाह
राज्य  राजस्थान
साल  2023
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन/ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट  https://ssp.rajasthan.gov.in
Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana Rajasthan Highlights

Rajasthan Govt Scheme in Hindi

Detailed Information about Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana Rajasthan

योजना का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana को प्रारम्भ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी विधवा, तलाकशुदा या परित्याग महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में हर महीने पेंशन राशि देना है। ताकि ऐसी महिलाएं बिना किसी समस्या के अपना घर खर्च चला सके और आसानी से जीवन यापन कर सके।

हम सभी इस बात से भलीभांति परिचित हैं कि विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को अपना जीवन यापन करने के लिए बहुत-सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा पात्र महिलाओं के बैंक खाते में प्रत्येक महीने 500 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक दिए जाते हैं|

यह धनराशि अलग-अलग आयु की महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रदान की जाती है। पेंशन राशि का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा पेंशन राशि पात्र महिला के बैंक खाते में हर महीने डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। एकल नारी सम्मान पेंशन योजना को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना आवश्यक हैं|

योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा सभी विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्त महिलाओं को उनकी आयु के आधार पर पेंशन राशि महीने टू महीने दी जाती है। सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली पेंशन धनराशि का विवरण निम्न प्रकार है।

लाभार्थी की आयु  पेंशन धनराशि
18 वर्ष से 54 वर्ष तक500 रुपए  
55 वर्ष से 60 वर्ष तक750 रुपए  
60 वर्ष से 75 वर्ष तक1000 रुपए  
75 वर्ष से अधिक उम्र1500 रुपए  

आवेदन करने के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को निम्न शर्तों को पूरा करना होगा –

  • महिला राजस्थान राज्य की मूल निवासी हो।
  • आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
  • राज्य की तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिला ही योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • गवर्नमेंट एम्प्लोयी की विधवा या तलाकशुदा महिला इस योजना का लाभ नही ले सकती हैं|
  • अन्य विधवा पेंशन योजना का लाभ ले रही महिला इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र नहीं मानी जाएगी|

आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिला के पास नीचे लिखे डाक्यूमेंट्स होने चाहिए|

  • महिला का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • विधवा सर्टिफिकेट
  • तलाक प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

योजना के लिए offline आवेदन कैसे करे

  • यदि आप ग्रामीण इलाके में रहते हैं तो आप को पंचायत समिति कार्यालय या तहसील में जाना होगा और यदि आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आप को कलेक्टर कार्यालय में जाना होगा|
  • वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म मिल जाएगा, वहां से एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त कर लेना हैं|
  • एप्लीकेशन फॉर्म लेने के बाद आपको उसमें पूछी गई समस्त जानकारीयों को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक डाक्यूमेंट्स को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ लगाना हैं।
  • अब आपको यह एप्लीकेशन फॉर्म उसी ऑफिस में जमा करवाना हैं जहां से आप ने आवेदन फॉर्म प्राप्त किया था।
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों और आवेदन फॉर्म का सत्यापन होगा|
  • डाक्यूमेंट्स का सत्यापन होने के बाद आपको योजना के तहत पेंशन राशि मिलना प्रारम्भ हो जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको राजस्थान सरकार की सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • यहां आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज Open हो जाएगा।
Mukhyamantri Ekal Nari Samman Pension Yojana
  • Homepage पर आपको आवेदन करें के ऑप्शन पर click करना हैं।
  • Click करते ही आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म open हो जाएगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारियों को दर्ज करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आवश्यक डाक्यूमेंट्स को upload करना हैं।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट कर देवें|
  • इसके बाद आपका आवेदन फॉर्म और अपलोड किये गये सभी डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन वेरीफाई होगें|
  • डाक्यूमेंट्स के वेरीफाई होने के बाद आपको पेंशन राशि मिलना स्टार्ट हो जाएगी|
  • इस तरह आप आसानी से एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ ले सकती हो|

FAQ

Q.1 मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना क्या है?

Ans – यह राजस्थान सरकार के द्वारा निराश्रित महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने और उन्हें एक सुखी जीवन प्रदान करने के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजना है।

Q.2 राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत कितनी पेंशन राशि मिलेगी?

Ans – मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को पेंशन के रूप में ₹500 से लेकर ₹1500 तक हर महीने मिलेंगे।

Q.3 मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिला की आयु कितनी होनी चाहिए?

Ans – राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

Q.4 मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन के लिए कौन योग्य है?

Ans – राजस्थान एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ राजस्थान के सभी विधवा, तलाकशुदा और परितयक्‍ता महिलाओं को दिया जाता है।

Q.5 मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे किया जा सकता है?

Ans – मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऊपर पोस्ट में बताई गई हैं|

Q.6 इस योजना का संचालन किसके द्वारा किया जाता है?

Ans – इस योजना का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया जाता है।

Leave a Comment