REET 2022 | शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति और इसके विषय क्षेत्र

REET 2022 | शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति और इसके विषय क्षेत्र :- पिछली पोस्ट में आपने शिक्षा मनोविज्ञान के अर्थ और परिभाषाओं के बारे में पढ़ा उसी टॉपिक को आगे बढ़ाते हुए इस भाग में REET 2022 Shiksha Manovigyaan की प्रकृति और इसके विषय क्षेत्र के बारे में बताया गया है।

शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति ( REET 2022 Shiksha Manovigyaan ) : –

  • शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति वैज्ञानिक है क्योंकि यह शिक्षा का विज्ञान है।
  • व्यक्तित्व का विकास शिक्षा के द्वारा ही किया जाता है लेकिन व्यक्ति के व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले सम्प्रत्ययों का अध्ययन मनोविज्ञान से ही संभव है।
  • अतः शिक्षा मनोविज्ञान में बालक के व्यक्तित्व विकास को प्रभावित करने वाले सम्प्रत्ययों का वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन किया जाता है।
  • शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति को इस प्रकार से बतलाया जा सकता है।
  • मनोविज्ञान विधायक विज्ञान के रूप में होता है।
  • यह व्यवहार का विज्ञान है।
  • यह प्रयुक्त विज्ञान है।
  • शिक्षा मनोविज्ञान सामाजिक विज्ञान है।
  • यह शिक्षा का विज्ञान है।
  • यह सलाह का विज्ञान है।
  • शिक्षा मनोविज्ञान प्रयोगात्मक विज्ञान है।
  • यह विकासशील विज्ञान है।

प्रकृति के आधार पर विज्ञान के प्रकार :-

  • प्रकृति के आधार पर विज्ञान दो प्रकार का होता है।
    1. विधायक विज्ञान
    2. नियामक विज्ञान
  • विधायक विज्ञान :-
    • यह तथ्यात्मक अर्थात् तथ्य पर आधारित होता है।
    • जैसे-हाइड्रोजन के दो अणु व ऑक्सीजन का एक अणु मिलने पर जल का निर्माण होता है वह वस्तुनिष्ठता कहलाती है और ऐसे प्रयोग केवल विधायक विज्ञान के अन्तर्गत ही किया जाता है।
  • “मनोविज्ञान का उद्देश्य मानव तथा पशु के कारणों की खोज करना तथा उनका विधिवत अध्ययन करना है। दोनों ही विषय शुद्ध विज्ञान के होते है।” ~ जेम्स ड्रेवर
  • नियामक विज्ञान :-
    • यह मूल्यांकन अर्थात् मूल्य पर आधारित होता है, कि क्या होना चाहिए।
    • इसमें विभिन्न प्रकार की प्राकल्पनाओं को भी शामिल किया जाता है।
    • मुख्यतया इसमें व्यक्तिनिष्ठता पर जोर दिया जाता है जिसमें विभिन्न मूल्य तथा विश्वास शामिल होते है।
  • शिक्षा = नियामक
  • मनोविज्ञान = विधायक
  • नियामक एवं विधायक विज्ञान = शिक्षा मनोविज्ञान

शिक्षा मनोविज्ञान का विषय क्षेत्र :-

  • “शिक्षा मनोविज्ञान विषय सामग्री का संबंध सीखने को प्रभावित करने वाली दशाओं से है।” ~ क्रो व क्रो

बालक से संबंधित अध्ययन ( REET 2022 Shiksha Manovigyaan ) : –

  • वंशानुक्रम एवं वातावरण का अध्ययन करना।
  • बालक के विकास की विभिन्न अवस्थाओं जैसे-शैशवावस्था, बाल्यावस्था आदि का अध्ययन करना।
  • बालक की चारित्रिक, सामाजिक, सौंदर्यात्मक, भाषा विकास एवं व्यक्तिगत विभिन्नताओं का अध्ययन करना।

सीखने की प्रक्रिया से संबंधित अध्ययन ( REET 2022 Shiksha Manovigyaan ) : –

  • सीखने में अभिप्रेरणा के महत्व का अध्ययन।
  • अधिगम की प्रक्रिया एवं उसके स्थानांतरण का अध्ययन।
  • सीखने की प्रकृति जैसे सीखने के सिद्धांत एवं नियम का अध्ययन।
  • अधिगम में आने वाली समस्याओं का अध्ययन।

सीखने की परिस्थिति संबंधी अध्ययन ( REET 2022 Shiksha Manovigyaan ) : –

  • शैक्षिक शोध व प्रयोग का अध्ययन।
  • बालकों की बुद्धि क्षमता एवं विभिन्न योग्यताओं के मापन व मूल्यांकन से संबंधित अध्ययन।
  • बालकों को शैक्षिक एवं व्यवसायिक निर्देशन से संबंधित अध्ययन।

प्रत्येक जानकारी से अपडेट रहने के लिए ग्रौप्को ज्वाइन करें :-

इनको भी पढ़े : –

Leave a Comment

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: