शिक्षा मनोविज्ञान नोट्स PDF यहाँ से Download करें

Share with friends

शिक्षा मनोविज्ञान नोट्स PDF Download | Educational Psychology Notes PDF Download : – इस भाग में Shiksha Manovigyaan Notes PDF Download दिए गए है जो की आने वाली परीक्षाओं ( REET, Second ग्रेड Teacher, )आदि में आपकी मदद करेगी।


शिक्षा मनोविज्ञान ( Shiksha Manovigyaan Notes PDF Download ) : –

  • राष्ट्र और समाज की प्रगति और शक्तिशाली बनाने के लिए शिक्षा को सदैव ही महत्तवपूर्ण साधन माना गया है।
  • इसी शिक्षा के क्षेत्र में क्रान्ति लाने का श्रेय मनोविज्ञान को जाता है |
  • शिक्षा की समस्त प्रक्रिया मनोविज्ञान पर आधरित है।
  • इसी आधार पर एक नए विषय का जन्म हुआ – “शिक्षा मनोविज्ञान”
  • आगे के भाग में हम शिक्षा और मनोविज्ञान के अर्थ के बारे में जानेगें |

शिक्षा का अर्थ ( Meaning Of Education ) : –

  • शिक्षा शब्द संस्कृत भाषा की ‘शिक्ष‘ धातु में ‘‘ प्रत्यय लगने से बना है।
  • शिक्ष का अर्थ है सीखना और सिखाना
  • अत: शिक्षा शब्द का शाब्दिक अर्थ सीखने व सिखाने से है।
  • ‘शिक्षा‘ शब्द के लिए अंग्रेजी में ऐजुकेशन (Education) शब्द का प्रयोग किया जाता है।
  • ऐजुकेशन शब्द लैटिन भाषा के ऐजुकेटम (Educatum) शब्द से विकसित हुआ है।
  • ऐजुकेटम शब्द इसी भाषा के ए (E) तथा ड्यूको (Duco) शब्दों से मिलकर बना है।
  • ए (E) का अर्थ है अंदर से जबकि ड्यूको (Duco) का अर्थ है-आगे बढ़ाना / बाहर निकालना, अत: ‘ऐजुकेशन’ शब्द का शाब्दिक अर्थ-अंदर से आगे बढ़ाना है।
  • शिक्षा के द्वारा व्यक्ति के (आन्तरिक गुणों व जन्मजात शक्तियों या व्यवहारों को) अंदर से बाहर की ओर उचित दिशा में विकसित करने का प्रयास किया जाता है।
  • यह (शिक्षा) बालक की अंतर्निहित योग्यताओं को बाहर निकालकर उसके व्यवहार में परिवर्तन या परिमार्जन (सुधार) करती है।

शिक्षा की महत्तवपूर्ण परिभाषाएँ ( Definations Of Education ) :-

  • बालक की जन्मजात शक्तियाँ बाहर प्रकट होती है। वही शिक्षा कहलाती है। ~फ्रोबेल
  • “मनुष्य में पूर्वनिहित पूर्णता को अभिव्यक्त करना शिक्षा है।” ~ स्वामी विवेकानंद
  • शिक्षा में वो सभी प्रभाव आते है जो व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक की यात्रा के बीच पड़ते है। ~ डम्बाइल
  • “शिक्षा से मेरा अभिप्राय बालक तथा मनुष्य के शरीर, मस्तिष्क तथा आत्मा के सर्वांगीण एवं सर्वोत्तम विकास से है।” ~महात्मा गाँधी
  • “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करना ही शिक्षा है। (ताकि सत्यम् शिवम् सुंदरम् का चिंतन कर सके।) ” ~ अरस्तू
  • “शिक्षा व्यक्ति की उन समस्त क्षमताओं का विकास करना है जो उसे अपने वातावरण को नियंत्रित करने तथा अपनी संभावनाओं को पूरा करने योग्य बनाएगी।” ~ जॉन डीवी
  • “व्यापक अर्थ में शिक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है। जो जीवन-पर्यन्त चलती है तथा जो जीवन के प्रत्येक अनुभव से संवर्धित होती है।” ~ मेकेंजी

मनोविज्ञान का अर्थ ( Meaning Of Psychology ) : –

  • मनोविज्ञान एक ऐसा विज्ञान है, जो प्राणियों के व्यवहार एवं मानसिक तथा दैहिक प्रक्रियाओं का अध्ययन करता है।
  • में मानव व्यवहार के साथ-साथ पशु-पक्षियों के व्यवहार का अध्ययन भी सम्मिलित हैं।
  • ‘मनोविज्ञान’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है- मन का विज्ञान अर्थात् मनोविज्ञान अध्ययन की वह शाखा है जो मन का अध्ययन करती है।
  • मनोविज्ञान को अंग्रेजी में साइकॉलोजी कहते हैं।
  • साइकॉलोजी‘ शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के दो शब्द ‘साइकी’ (Psyche) तथा ‘लोगस’ (Logos) से मिलकर हुई है।
  • साइकी‘ शब्द का अर्थ- आत्मा (Soul) जबकि ‘लोगस’ (Logos) शब्द का अर्थ-अध्ययन या ज्ञान से है।
  • अंग्रेजी शब्द ‘साइकॉलोजी‘ का शाब्दिक अर्थ है- आत्मा का अध्ययन या आत्मा का ज्ञान।

( Definations Of Psychology ) मनोविज्ञान की परिभाषाएं : –

  • “मनोविज्ञान की सबसे संतोषजनक परिभाषा, मानव व्यवहार के विज्ञान के रूप में की जा सकती है।” ~ पिल्सबरी
  • क्रो व क्रो ~”मनोविज्ञान मानव व्यवहार और मानव संबंधों का अध्ययन है।”
  • “मनोविज्ञान मानव एवं पशु व्यवहार का विज्ञान है।” ~मोर्गन
  • ” मनोविज्ञान व्यवहार का धनात्मक विज्ञान है।” ~ वाटसन

FAQ ( Shiksha Manovigyaan Notes PDF Download ) : –

1. शिक्षा का अर्थ क्या है?

ANS. शिक्षा शब्द का शाब्दिक अर्थ सीखने व सिखाने से है।
‘शिक्षा’ शब्द के लिए अंग्रेजी में ऐजुकेशन (Education) शब्द का प्रयोग किया जाता है।
ऐजुकेशन शब्द लैटिन भाषा के ऐजुकेटम (Educatum) शब्द से विकसित हुआ है।
ऐजुकेटम शब्द इसी भाषा के ए (E) तथा ड्यूको (Duco) शब्दों से मिलकर बना है।
ए (E) का अर्थ है अंदर से जबकि ड्यूको (Duco) का अर्थ है-आगे बढ़ाना / बाहर निकालना, अत: ‘ऐजुकेशन’ शब्द का शाब्दिक अर्थ-अंदर से आगे बढ़ाना है।

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

2. शिक्षा की महत्तवपूर्ण परिभाषाएँ बताईये ?

ANS. बालक की जन्मजात शक्तियाँ बाहर प्रकट होती है। वही शिक्षा कहलाती है। ~फ्रोबेल
“मनुष्य में पूर्वनिहित पूर्णता को अभिव्यक्त करना शिक्षा है।” ~ स्वामी विवेकानंद
शिक्षा में वो सभी प्रभाव आते है जो व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक की यात्रा के बीच पड़ते है। ~ डम्बाइल
“शिक्षा से मेरा अभिप्राय बालक तथा मनुष्य के शरीर, मस्तिष्क तथा आत्मा के सर्वांगीण एवं सर्वोत्तम विकास से है।” ~महात्मा गाँधी
“स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण करना ही शिक्षा है। (ताकि सत्यम् शिवम् सुंदरम् का चिंतन कर सके।) ” ~ अरस्तू

3. मनोविज्ञान का अर्थ क्या है?

ANS. ‘मनोविज्ञान’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है- मन का विज्ञान अर्थात् मनोविज्ञान अध्ययन की वह शाखा है जो मन का अध्ययन करती है।
मनोविज्ञान को अंग्रेजी में साइकॉलोजी कहते हैं।
‘साइकॉलोजी’ शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के दो शब्द ‘साइकी’ (Psyche) तथा ‘लोगस’ (Logos) से मिलकर हुई है।
‘साइकी’ शब्द का अर्थ- आत्मा (Soul) जबकि ‘लोगस’ (Logos) शब्द का अर्थ-अध्ययन या ज्ञान से है।

प्रत्येक जानकारी से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारे ग्रुप को :-

इनको भी पढ़े ( Shiksha Manovigyaan Notes PDF Download ): –

Leave a Comment